फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana medak police son burns mother superstition suspicion arrest

तेलंगाना: काला जादू के शक में डीजल छिड़ककर मां को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sun, 11 Oct 2026 01:11 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

तेलंगाना के मेडक जिले में एक बेरहम बेटे ने काले जादू के शक में अपनी 38 वर्षीय मां पर डीजल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
telangana medak police son burns mother superstition suspicion arrest
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में मेडक जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। दुर्गेश नाम के 22 साल के एक युवक ने काले जादू के शक में अपनी 38 साल की मां पर डीजल डालकर और आग लगाकर उनकी हत्या कर दी दी। पुलिस के अनुसार, इससे पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। हमने मामला दर्ज कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत': विदेश मंत्रालय की दो टूक, मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन


बेटे ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे को शक था कि उसकी मां काला जादू करती है। पीड़ित महिला टेकमल मंडल के येल्लुपेट गांव में खेतिहर मजदूर थी। पुलिस के मुताबिक, बुरी तरह जलने महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा, 22 वर्षीय आरोपी बेटा दुर्गेश ऑटो-रिक्शा चलाता है। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुर्गेश कई दिनों से अपनी मां पर काला जादू करने और कई दशक पहले गांव वालों की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
गांव वालों के बयान या पुलिस की जांच से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। महिला द्वारा काला जादू करने का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि जांच में काला जादू करने का कोई सबूत नहीं मिला है। गाव के कई लोगों से भी इसको लेकर बातचीत की गई, लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि मृतका ऐसी गतिविधियों में शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश करीब 10 दिन पहले ही हैदराबाद से गांव लौटा था। जांच टीम के मुताबिक, उसे शराब की लत थी और उसका व्यवहार अजीब था।

ये भी पढ़ें: 'सरकार डरी हुई है, उनका अधिकार छीना जा रहा': दिल्ली प्रदर्शन पर बोले मशहूर अर्थशास्त्री, और क्या कहा?

अकेले रहने वाली मृतका खेतिहर मजदूर थी और गांव में मजदूरी करके अपना गुजारा करती थी। पुलिस को शक है कि आरोपी दुर्गेश ने अपनी मां को जलाने के लिए अपने ऑटो-रिक्शा के डीजल का इस्तेमाल किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed