{"_id":"5da68b018ebc3e015b67b8ba","slug":"telangana-man-killed-by-mob-on-suspicion-of-temple-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: मंदिर में चोरी के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: मंदिर में चोरी के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
Wed, 16 Oct 2019 09:15 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Mob Lynching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के निजामाबाद जिले मंदिर में चोरी करने के शक में एक 25 वर्षीय युवक की ग्रामीणों की भीड़ ने पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री के रूप में काम करता था। सोमवार को उसे मंदिर में कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में लोगों द्वारा पीटा गया। ग्रामीणों ने बाद में पुलिस को सूचित किया जो उस व्यक्ति को निजामाबाद के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी ने टीवी चैनलों को बताया कि उसे सोमवार रात एक फोन आया जिसमें कहा गया कि उसके पति को कथित तौर पर चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया और अस्पताल ले जाने से पहले पीटा गया। फोन करने वाले ने फिर उसे अस्पताल जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
पत्नी ने आगे बताया कि मैंने फोन करने वाले से कहा कि वह उसके पति की पिटाई करने के बजाय उसके पति के बारे में पुलिस को सूचित कर सकता है। मृतक की पत्नी ने आगे बताया कि जब मैं सोमवार सुबह अस्पताल पहुंची, तो मैंने अपने पति को मृत पाया।
अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर, हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान करने के लिए जांच जारी है।