फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah Arrives In Hyderabad to Celebrate Liberation Day 2022

Telangana Liberation Day: हैदराबाद में गृहमंत्री ने की समारोह की शुरुआत, परेड ग्राउंड पहुंच दी श्रद्धांजलि

Sat, 17 Sep 2022 10:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Sep 2022 10:27 AM IST
सार

तेलंगाना मुक्ति दिवस के तहत आज गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में समारोह की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Arrives In Hyderabad to Celebrate Liberation Day 2022
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना मुक्ति दिवस के तहत आज गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में समारोह की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें, हैदराबाद के भारतीय संघ में शामिल होने के बाद देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने यहां तिरंगा फहराया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर अमित शाह हैदराबाद में सेवा कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे। वह सरकारी स्कूलों और सामुदायिक छात्रावासों में शौचालय की सफाई करने वाली मशीनों का भी वितरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने ट्वीट कर दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, तेलंगाना, हैदराबाद-कर्नाटक और मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' की बधाई। मैं शहीदों और बहादुर योद्धाओं को नमन करता हूं, जिन्होंने हैदराबाद को भारत संघ में विलय करने के लिए क्रूर निजाम शासन के तहत रजाकारों के अत्याचारों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी।


आज के ही दिन शुरू हुई थी सैन्य कार्रवाई
17 सितंबर, 1948 यानी आज के ही दिन हैदराबाद में निजाम शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू हुई थी। तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही इसके लिए आदेश जारी किए थे। इसके बाद तत्कालीन हैदराबाद , जो निजाम के शासन के अधीन था उसे भारत संघ में मिला दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed