फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Home Min reaction on alleged sexualite and murder case of a woman veterinary doctor

हैदराबाद मर्डर: तेलंगाना के गृहमंत्री बोले- पीड़िता को 100 नंबर करना था डायल

Fri, 29 Nov 2019 05:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Fri, 29 Nov 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Telangana Home Min reaction on alleged sexualite and murder case of a woman veterinary doctor
तेलंगाना के गृहमंत्री मो. महमूद अली - फोटो : ANI

हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक की जली हुई लाश मिलने के बाद से शहर सदमे में है। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई जा रही है। डॉक्टर की जली हुई लाश शहर के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली थी।

विज्ञापन


तेलंगाना के गृहमंत्री मो. महमूद अली ने इस मामले को लेकर बेतुका बयान दिया है। महमूद अली ने कहा कि कहा कि हम इस घटना से दुखी हैं, पुलिस अलर्ट है और अपराध को नियंत्रित कर रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करने की बजाय अपनी बहन को फोन किया। अगर ऐसा होता तो उन्हें बचाया जा सकता था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि हत्या से पहले पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया था। इसके बाद फोन बंद हो गया और उसकी जली हुई लाश पुलिस ने बरामद की। अब यहां के रंगारेड्डी इलाके के स्थानीय लोगों ने पीड़िता डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए कैंडिल मार्च निकालने का एलान किया है।

पुलिस दो लोगों से कर रही पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हैदराबाद पुलिस ने एक लॉरी चालक और उसके सहायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों ही आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले हैं।

इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे स्थानीय डिप्टी कमिश्नर प्रकाश रेड्डी ने बताया कि महिला चिकित्सक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed