फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana High Court Gives Nod to RSS Rally in Bhainsa BJP leaders discuss plan to strengthen party

Telangana: पांच मार्च को होने वाली RSS की रैली को हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, भाजपा का भरोसा अभियान चलाने का फैसला

Wed, 01 Mar 2023 04:51 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 01 Mar 2023 04:51 AM IST
सार

तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा, धार्मिक स्थलों से 300 मीटर की दूरी के भीतर होने वाली रैलियों में केवल उन्हीं लोगों को रैली में भाग लेना चाहिए, जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

विज्ञापन
Telangana High Court Gives Nod to RSS Rally in Bhainsa BJP leaders discuss plan to strengthen party
तेलंगाना हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना हाईकोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पांच मार्च को अदिलाबादु जिले के भैंसा में होने वाली रैली को सशर्त अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने रैली में सिर्फ 500 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। अदालत ने कहा, धार्मिक स्थलों से 300 मीटर की दूरी के भीतर होने वाली रैलियों में केवल उन्हीं लोगों को रैली में भाग लेना चाहिए, जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन


समय पूर्व चुनाव की आहट से भाजपा ने शुरू की व्यूह रचना
तेलंगाना में तय समय से पहले विधानसभा चुनाव की आहट से भाजपा ने व्यूह रचना शुरू कर दी है। राज्य की केसीआर सरकार को घेरने के लिए पार्टी ने मार्च महीने में बड़े पैमाने पर प्रजा गोसा, भाजपा भरोसा अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को नड्डा के निवास पर गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राज्य के नेताओं की मैराथन बैठक हुई, जिसमें इस अभियान का खाका खींचा गया। इसके तहत राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों पर रैलियां करने का निर्णय किया गया। इसमें शाह, राजनाथ, स्मृति ईरानी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की कम से कम 10 रैलियां कराई जाएंगी। अभियान की समाप्ति हैदराबाद में पीएम मोदी की रैली से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed