फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana HC orders judicial probe into death of minors rape and murder accused

तेलंगाना हाईकोर्ट: दुष्कर्म के आरोपी के खुदकुशी केस की न्यायिक जांच होगी, पटरी पर मिला था शव

Fri, 17 Sep 2021 08:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 17 Sep 2021 08:05 PM IST
सार

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी का शव रेल पटरी के पास पड़ा मिला था। 
 

विज्ञापन
Telangana HC orders judicial probe into death of minors rape and murder accused
SYMBOLIC IMAGE - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना हाईकोर्ट ने हैदराबाद में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी पी राजू की खुदकुशी के मामले की शुक्रवार को न्यायिक जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस टी अमरनाथ गौड की पीठ ने तेलंगाना सिविल लिबर्टीज कमेटी की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश दिया। कमेटी के अध्यक्ष गड्डम लक्ष्मण ने आरोपी की मौत की न्यायिक जांच का आग्रह किया था। इस पर हाईकोर्ट ने वारंगल की एक स्थानीय कोर्ट को जांच कर चार सप्ताह में सीलबंद कवर में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। मृतक के पोस्टमोर्टम का वीडियो भी वारंगल के जिला न्यायाधीश को सौंपने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा था- एनकाउंटर करवा देंगे
बता दें, तेलंगाना के हैदराबाद जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले के आरोपी राजू का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। इससे पहले तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि आरोपी को एनकाउंटर करावा देंगे। मंत्री के बयान के दो दिन बाद आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सितंबर को हुई थी दुष्कर्म की वारदात
हैदराबाद के सैदाबाद में नौ सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात हुई थी। एक युवक ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। इस वारदात के बाद तेलंगाना सरकार पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा था, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। डीजीपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें गठित कर दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस बीच आरोपी द्वारा कथित खुदकुशी की घटना सामने आई। इसकी न्यायिक जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed