फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana government to cap charges on COVID 19 test and treatment

तेलंगाना सरकार ने निजी अस्पतालों और लैब को दी कोरोना के उपचार और जांच की अनुमति, तय किया शुल्क

Mon, 15 Jun 2020 05:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 15 Jun 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Telangana government to cap charges on COVID 19 test and treatment
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

तेलंगाना सरकार ने राज्य के निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस की जांच करने की छूट देने के बाद सोमवार को निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच और उपचार के लिए मूल्य निर्धारित किए हैं। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ईटेला राजेंदर ने इसका एलान किया। तेलंगाना में निजी अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए 2,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा यदि बिना वेंटिलेटर के इलाज किया जाता है तो हर दिन 7,500 रुपये लिए जा सकते हैं। यदि वेंटिलेटर के साथ इलाज किया जाता है तो 9,000 रुपये ही लिए जाएंगे। साथ ही निजी अस्पतालों के वार्डों में कोरोना मरीजों का इलाज किया जाता है तो हर दिन 4,000 रुपये लिए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि थोड़ी सी भी आशंका हो तो भी कोरोना की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ईटेला राजेंदर कहा कि आईसीएमआर के निर्देशानुसार ही कोरोना की जांच की जाएगी और इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि कुछ एंटी-वायरल इंजेक्शन की लागत 40,000 से 50,000 रुपये की सीमा में है, इसलिए इस तरह के उपचार के लिए अलग से शुल्क लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बताया कि राज्य में सामुदायिक संक्रमण का कोई खतरा नहीं है और न ही उतनी तेजी से कोरोना के मामले फैल रहे हैं। लॉकडाउन हटाने के बाद से कोरोना के मामले जरूर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना प्रति दिन लगभग 7,500 परीक्षण करने की स्थिति में है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ साफ कहा कि दूसरी बार लॉकडाउन लगाने का सरकार का उद्देश्य नहीं है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed