फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Former Union Minister and Congress leader, Jaipal Reddy, passes away in Hyderabad

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का 77 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 28 Jul 2019 07:14 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Telangana: Former Union Minister and Congress leader, Jaipal Reddy, passes away in Hyderabad
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। जानकारी के मुताबिक वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह बुखार और निमोनिया रोग से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एआईजी के आईसीयू में भर्ती थे। 
विज्ञापन


जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हुआ था। उन्होंने 7 मई 1960 में लक्ष्मी से विवाह किया था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वह 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री रहे थे। जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश की कलावाकुर्ती से चार बार विधायक रहे हैं। वह चार बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। 2009 के लोकसभा चुनावों में जयपाल रेड्डी चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।  

उन्होंने यूपीए-2 में भी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 29 अक्टूबर 2012 से 18 मई 2014 तक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। 

जयपाल रेड्डी ने आपातकाल में कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था और 1977 में जनता पार्टी में भी शामिल हो गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed