{"_id":"698fc13b9a3ca2d8380d48d1","slug":"telangana-fire-accident-occurred-in-company-two-reactors-exploded-choutuppal-mandal-ellagiri-many-injured-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Fire Accident: येल्लागिरी में एक कंपनी में लगी भीषण आग, फटे दो रिएक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Fire Accident: येल्लागिरी में एक कंपनी में लगी भीषण आग, फटे दो रिएक्टर
Sat, 14 Feb 2026 05:56 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यदाद्री भुवनगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यदाद्री भुवनगिरी
Published by: लव गौर
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:56 AM IST
सार
Telangana Fire Accident: शुक्रवार (13 फरवरी) की रात को यादद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल में एक प्रयोगशाला में रेडिएटर फटने के बाद एक भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के यदाद्री-भुवनगिरी जिले के चोटुप्पल मंडल के येल्लागिरी के पास स्थित कंपनी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। बताया गया है कि परिसर में लगे दो रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद आग भड़क उठी, जिससे इलाके में धुएं के घने बादल फैल गए।
10 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार घटना येल्लागिरी में स्थित ब्रुंदावन लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड की है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे आपातकालीन सूचना मिली, जिसके बाद दस दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इनमें रासायनिक, जैविक या रेडियोधर्मी पदार्थों से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एक खतरनाक सामग्री बचाव गाड़ी और बचाव कार्य में सहायता के लिए एक रोबोटिक यूनिट शामिल थी।
विज्ञापन
विस्फोट के कारणों का नहीं चला पता
आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए सुबह 3:30 बजे तक दमकल अभियान जारी रहा। इस अभियान में करीब 60-70 दमकलकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट का सटीक कारण और संपत्ति के नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। एहतियात के तौर पर आग पर पूरी तरह काबू पा लेने के बावजूद आपातकालीन सहायता के लिए परिसर में दो दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
अन्य वीडियो

Telangana | A massive explosion occurred after a radiator blast at Brundavan Laboratories PVT in Dothigudem, under the Choutuppal Police Station limits in Yadadri Bhuvanagiri district. Ten Fire vehicles have reached the spot and controlled the fire. No casualties have been… https://t.co/gtZPIS3mWY
— ANI (@ANI) February 14, 2026