फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 Congress MLAs join TRS in Telangana, Speaker recognises merger

सियासी उठापटक: तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 विधायक टीआरएस में शामिल

Fri, 07 Jun 2019 12:52 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
12 Congress MLAs join TRS in Telangana, Speaker recognises merger
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

तेलंगाना में सियासी उठापटक के बीच विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 18 में से अलग हुए 12 विधायकों के गुट को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में विलय की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही उन्हें सत्ताधारी दल के सदस्य के तौर पर पहचान मिल गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार दिन में कांग्रेस के इस गुट ने स्पीकर से टीआरएस में विलय की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने कांग्रेस के 12 विधायकों के आवेदन पर गौर करने के बाद दिन भर तेजी से बदलते घटनाक्रम पर देर रात विराम लगा दिया। इससे पहले रेड्डी ने इस पर गौर किया कि दल बदल के लिए कांग्रेस विधायक दल से अलग गुट के पास जरूरी दो तिहाई सदस्य हैं या नहीं।
विज्ञापन


दरअसल दल बदल कानून के तहत किसी पार्टी में विलय के लिए अलग गुट के दो तिहाई सदस्य होने चाहिए। बृहस्पतिवार रात को विधानसभा से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि टीआरएस में शामिल 12 विधायकों के सत्ताधारी दल के सदस्यों के साथ बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी के बुधवार को इस्तीफे के बाद 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस के 18 सदस्य रह गए थे।

नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस विधायक रोहित रेड्डी ने बृहस्पतिवार को टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव से मुलाकात कर सत्ताधारी दल के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी। इससे पहले मार्च के शुरू में कांग्रेस के 11 विधायक पाला बदल कर सत्ताधारी खेमे में चले गए थे।

कांग्रेस से छिनेगा विपक्षी दल का दर्जा

यदि विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस से अलग हुए गुट का आवेदन मंजूर कर लिया तो केवल छह विधायक शेष रहने के कारण कांग्रेस से विपक्षी दल का दर्जा छिन जाएगा। विधानसभा में एआईएमआईएम के सात विधायक हैं, जबकि भाजपा का एक विधायक है। टीडीपी के दो विधायकों में से एक ने टीआरएस में शामिल होने की घोषणा की है।

खरीद-फरोख्त का आरोप

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हमारे विधायकों को ठेकेदारों से मिले बेईमानी के पैसे से खरीदा है। कांग्रेस इसके खिलाफ अब अदालतों और सड़कों पर लड़ेगी। - उत्तम कुमार रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed