फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Congress leader Vijaya Shanti comments on pm narendra modi in Shamshabad

राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस नेता ने कहा- आतंकी जैसे दिखते हैं पीएम मोदी

Sat, 09 Mar 2019 09:36 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलगांना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलगांना Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 09 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Telangana: Congress leader Vijaya Shanti comments on pm narendra modi in Shamshabad
फाइल फोटो - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद विजय शांति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी आतंकवादी की तरह दिखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर यह बयान उस वक्त दिया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, 'सभी लोग इस बात से डरे हुए हैं कि प्रधानमंत्री मोदी किस वक्त कोई बम गिरा देंगे। लोगों से प्यार करने की जगह अब वह एक आतंकवादी के तरह दिखते हैं और इस तरह किसी भी प्रधानमंत्री को नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन


 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्टार प्रचारक विजया शांति ने तेलंगाना के शमशाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए। मालूम हो कि विजया शांति से पहले कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी एयर स्ट्राइक पर टिप्पणी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए यहां पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। राज्य में तीन महीने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने सात दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में 119 सदस्यीय सदन में केवल 19 सीटें ही हासिल की थी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) 88 सीटों के साथ सत्ता में लौटी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ 'प्रजाकुटामी' विपक्षी गठबंधन बनाया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed