फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana congress gaddam prasad kumar elected assembly speaker unanimously

Telangana: गद्दाम प्रसाद कुमार चुने गए विधानसभा स्पीकर, भाजपा विधायकों को दिलाई शपथ

Thu, 14 Dec 2023 01:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Dec 2023 01:08 PM IST
सार

गद्दाम प्रसाद कुमार ने सीएम रेवंत रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव, एआईएमआईएम के विधायकों और सीपीआई के इकलौते विधायक कुनमनेनी संबाशिवा की मौजूदगी में अपना नामांकन विधानसभा सचिव के सामने दाखिल किया था।

विज्ञापन
telangana congress gaddam prasad kumar elected assembly speaker unanimously
तेलंगाना के स्पीकर को बधाई देते सीएम रेवंत रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना में सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं। गद्दाम प्रसाद कुमार का चुनाव निर्विरोध हुआ। गुरुवार को प्रोटेम स्पीकर अकबरुद्दीन ओवैसी ने गद्दाम प्रसाद कुमार के नाम का एलान किया। ओवैसी ने कहा कि गद्दाम प्रसाद कुमार निर्विरोध सदन के स्पीकर चुने गए हैं। प्रोटेम स्पीकर के एलान के बाद सीएम रेवंत रेड्डी, डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्का और बीआरएस विधायक केटी रामाराव गद्दम प्रसाद कुमार को स्पीकर के आसन तक लेकर गए। 
विज्ञापन


भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों ने किया समर्थन
विधानसभा के सभी सदस्यों ने आसन पर जाकर गद्दाम प्रसाद कुमार को स्पीकर बनने की बधाई दी। इसके बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने गद्दम प्रसाद की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए सभी पार्टियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों बीआरएस, एआईएमआईएम और सीपीआई ने गद्दम प्रसाद को अपना समर्थन दिया। बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के विरोध में भाजपा सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुई। 
विज्ञापन

 

बुधवार को दाखिल किया था नामांकन
गद्दाम प्रसाद कुमार ने बुधवार को सीएम रेवंत रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव, एआईएमआईएम के विधायकों और सीपीआई के इकलौते विधायक कुनमनेनी संबाशिवा की मौजूदगी में अपना नामांकन विधानसभा सचिव के सामने दाखिल किया था। नामांकन बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम पांच बजे तक दाखिल करने का समय था। वहीं गुरुवार को चुनाव हुआ। प्रसाद तेलंगाना की विकाराबाद सीट से विधायक हैं। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है। वहीं बीआरएस ने 39 और एआईएमआईएम ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली है। 

भाजपा विधायकों ने ली शपथ
गद्दाम प्रसाद कुमार के बतौर तेलंगाना स्पीकर पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा विधायकों को शपथ दिलाई गई। बता दें कि भाजपा विधायकों ने प्रोटेम स्पीकर अकबरुद्दीन ओवैसी से शपथ लेने से इनकार कर दिया था। भाजपा विधायकों ने इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed