फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM offered gold ornaments at Tirumala Temple

तेलंगाना के सीएम ने तिरुपति पर चढ़ाए 5 करोड़ के जेवर, मांगी थी यह मुराद

Wed, 22 Feb 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
Telangana CM offered gold ornaments at Tirumala Temple
tirupati - फोटो : ANI

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर में पांच करोड़ रुपये कीमत के जेवरात चढ़ाए हैं। राव ने यह चढ़ावा अपनी एक मुराद पूरी होने पर दिया है। वहीं सीएम के इस दान पुण्य पर विपक्ष की निगाहें टेढीं हो गई हैं। विपक्ष का आरोप है कि अपनी व्यक्तिगत मंशा को पूरा करने के लिए सीएम ने सरकारी खजाने को चोट पहुंचा दी। 

विज्ञापन


तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश को 14.20 किलोग्राम का सोने का नेकलेश और 4.45 किलोग्राम के अन्य जेवरात शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लगभग पांच करोड़ के आसपास बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जेवरात से अलग मुख्यमंत्री ने 59 लाख रुपये कीमत का अन्य चढ़ावा भी चढ़ाया है। राव के साथ पूजा में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई अधिकारी और मंत्री भी शामिल थे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह चढ़ावा तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मुराद पूरी होने पर चढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले राज्य की जनता के लिए की थी प्रार्थना

Telangana CM offered gold ornaments at Tirumala Temple

वहीं मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों की सुख समृद्िध के लिए प्रार्थना की थी जिसे पूरी होने पर वो भगवान वेंकटेश के दरबार में आए हैं।

दूसरी ओर विपक्ष ने मुख्यमंत्री के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि चंद्रशेखर राव ने अपनी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पूरी होने पर यह चढ़ावा चढ़ाया है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि निजी इच्छा पूरी होने पर मुख्यमंत्री ने सरकारी खजाने से धन निकालकर मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed