फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM may announce assembly dissolution for early elections

तेलंगाना में आज भंग होगी विधानसभा? सीएम ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

Sun, 02 Sep 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sun, 02 Sep 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Telangana CM may announce assembly dissolution for early elections
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव

तेलंगाना में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव आज विधानसभा भंग करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए राव ने रविवार को कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद वह ऐसी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह बैठक हैदराबाद की रैली से दो घंटे पहले बुलाई गई है। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) की रैली रंगा रेडी जिले में होगी। रैली को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बैठक दोपहर एक बजे होगी। तेलंगाना में इससे पहले मई 2014 में चुनाव हुए थे और राव का कार्यकाल 2019 में खत्म हो जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव के साथ राज्य सभा चुनावों के पक्ष में नहीं हैं। वह इस साल के अंत तक बाकी चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही तेलंगाना में भी चुनाव कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से संबंधित जानकारी देते हुए राज्य के आईटी मिनिस्टर केटी रामाराव ने कहा कि रविवार को बैठक के बाद पार्टी की ओर से बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। इससे पूरे राज्य का राजनीतिक माहौल बदल जाएगा। लेकिन केटीआर ने विधानसभा चुनाव भंग करने और जल्दी विधानसभा चुनाव कराने को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed