{"_id":"5ae3b2f04f1c1b3a0b8b6f1d","slug":"telangana-cm-kcr-said-by-uniting-all-regional-parties-will-beat-bjp-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर राव का गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी गठबंधन खड़ा करने का मिशन तेज, की ये प्लानिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चंद्रशेखर राव का गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी गठबंधन खड़ा करने का मिशन तेज, की ये प्लानिंग
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी गठबंधन खड़ा करने का मिशन तेजी पकड़ रहा है।
विज्ञापन
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मुखिया राव शनिवार को तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक के कार्यवाहक अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलेंगे, जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनसे मिलने 2 मई को हैदराबाद पहुंच रहे हैं।
राव इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से भी मिल चुके हैं।
राव ने शुक्रवार को टीआरएस के 17वें समग्र गठबंधन दिवस पर कहा कि वे आने वाले महीनों में सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक कर लेंगे, जिससे देश में एक गुणात्मक बदलाव आएगा। इसके जरिए हम देश के राजनीतिक ढांचे में एक भूचाल पैदा करेंगे।
विज्ञापन