{"_id":"6209fb90da0fcc5ba71e2b57","slug":"telangana-cm-k-chandrashekhar-rao-on-sought-proof-to-bjp-government-over-surgical-strikes-carried-out-in-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौतरफा घिरे केसीआर: पुलवामा हमले की बरसी पर मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, हर तरफ हो रही आलोचना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चौतरफा घिरे केसीआर: पुलवामा हमले की बरसी पर मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, हर तरफ हो रही आलोचना
Mon, 14 Feb 2022 12:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:19 PM IST
सार
चंद्रशेखर राव ने कहा कि सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीति कर रही है। राव की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा एक बार फिर गर्म हो गया है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सबूत पेश करने दो। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करती है।
विज्ञापन
राजनीतिक उपयोग कर रही भाजपा
चंद्रशेखर राव ने कहा कि सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग कर रही है। राव की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा ने की थी राहुल गांधी पर टिप्पणी
हिमंता बिस्वा ने शुक्रवार को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जनरल बिपिन राव देश का गौरव थे। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। आज राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। क्या हमने आज तक सबूत मांगा है कि राहुल गांधी राजीव गांधी के ही बेटे हैं। उनको मेरे देश की सेना से सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया। इस टिप्पणी के बाद चंद्रशेखर राव ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिस्वा को बर्खास्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
तेलंगाना के सीएम केसीआर के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सीएम गुस्से में और घबराए हुए हैं। अगर एक चुनाव में हार के बाद यह स्थिति है, तो यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि तेलंगाना में केसीआर और टीआरएस डूब रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और टीआरएस के बयान पाकिस्तान के समान लगते हैं। जब भी चुनाव आते हैं तो नए-नए प्रयोग करते हैं- चाहे वह हिजाब हो या सर्जिकल स्ट्राइक, क्योंकि विकास के मामले में वे भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकते।
किशन रेड्डी ने की निंदा
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी तेलंगाना की सीएम के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहाकि यह बयान पुलवामा हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर आया है। यह बहुत ही असंवेदनशील, गैरजिम्मेदाराना बयान है। सीएम की अज्ञानता और अयोग्यता को दर्शाता है।
सरमा ने केसीआर पर किया था पलटवार
केसीआर की टिप्पणी के बाद असम के सीएम सरमा ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि यह टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शाती है। कहा था कि, सेना से सवाल करना सबसे बड़ा अपराध है। वह मेरी टिप्पणी से भड़क गए, लेकिन राहुल गांधी के बयान से नहीं। इसमें, उनकी मानसिकता झलकती है।