फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Telangana CM K Chandrashekhar Rao meets Akhilesh Yadav

Akhilesh Meets KCR: तेलंगाना के सीएम की अखिलेश से मुलाकात, केजरीवाल के साथ सरकारी स्कूल का भी किया दौरा

Sat, 21 May 2022 07:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 May 2022 07:07 PM IST
सार

नई दिल्ली में के चंद्रशेखर राव की ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। डेढ़ घंटे से ज्यादा चली बैठक में देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Telangana CM K Chandrashekhar Rao meets Akhilesh Yadav
तेलंगाना के सीएम केसीआर की अखिलेश से मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बैठक की। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। 2024 के आम चुनाव पर भी बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव अपने दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए हुए हैं। अखिलेश यादव और राव की यह बैठक मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हुई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस बैठक को कई मायनों में अहम बताया जा रहा है। गौरतलब है कि राव भाजपा विरोधी गठबंधन (तीसरा मोर्चा) बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस को छोड़कर सभी समान विचारधार के दलों को वे साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Telangana CM K Chandrashekhar Rao meets Akhilesh Yadav
तेलंगाना के सीएम केसीआर की केजरीवाल से मुलाकात - फोटो : ANI
केजरीवाल के साथ सरकारी स्कूल का किया दौरा 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दक्षिण मोती बाग में दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

केजरीवाल ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव आज दिल्ली के स्कूल देखने आए हैं। उनके मंत्री, उनके सांसद भी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। हमने अभी उनको पूरा स्कूल दिखाया। उन्होंने बहुत समय दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी देखकर बहुत अच्छा लगा।

किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों से मिलेंगे
राव का देशभर का दौरा शुरू हो गया है। राव राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। देशव्यापी कार्यक्रम के तहत 22 मई को वे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। जहां किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर संत्वना देंगे और आर्थिक मदद के तौर पर तीन-तीन लाख रुपये प्रत्येक परिवार को देंगे।
 
अन्ना हजारे से भी करेंगे मुलाकात
26 मई को राव बेंगलुरु पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से मुलाकात करेंगे। 27 मई को महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने के बाद वे हैदराबाद लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed