{"_id":"650457ef1069d58b19083214","slug":"telangana-cm-k-chandrashekar-rao-wrote-to-pm-modi-urging-him-to-pass-the-women-reservation-bill-updates-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCR Wrote To PM Modi: केसीआर की पीएम मोदी को चिट्ठी, संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का आग्रह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KCR Wrote To PM Modi: केसीआर की पीएम मोदी को चिट्ठी, संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का आग्रह
Fri, 15 Sep 2023 06:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
cm kcr and pm modi
- फोटो : ANI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का आग्रह किया। केसीआर ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में संसद और राज्य विधानसभाओं में ओबीसी के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान का भी आह्वान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि केसीआर की अध्यक्षता में बीआरएस संसदीय दल की बैठक में इस आशय का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन