फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Bus Crash Survivor Recalls: Passengers Behind Conductor Survived, Driver-Side Passengers Killed

Telangana: 'एक दम से सुना तेज धमाका, ड्राइवर साइड वाले मारे गए'; चश्मदीद ने सुनाई बस हादसे की दर्दनाक दास्तां

Mon, 03 Nov 2025 01:35 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 03 Nov 2025 01:35 PM IST
सार

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुए भीषण बस हादसे में एक बचे हुए यात्री ने बताया कि कंडक्टर साइड के यात्री जीवित बचे, जबकि ड्राइवर साइड के सभी लोग मारे गए। हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हुई। घायल यात्रियों का इलाज हैदराबाद के अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन
Telangana Bus Crash Survivor Recalls: Passengers Behind Conductor Survived, Driver-Side Passengers Killed
तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आज सुबह चेवेला के पास एक टिपर ट्रक ने राज्य परिवहन निगम की बस को सामने से टक्कर मार दी। इस भीषण बस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। हादसे में बस की परिचालक राधा ने बताया कि घटना के समय बस में 72 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


चश्मदीद ने सुनाई बस हादसे की दास्तान
हादसे से बच निकले एक यात्री ने बताया कि कंडक्टर की तरफ बैठे यात्री बच गए, जबकि ड्राइवर साइड के लगभग सभी लोग मारे गए। जीवित बचे यात्री ने बताया कि वह बस में झपकी ले रहे थे, तभी एक जोरदार धमाके से उनकी नींद खुली। उन्होंने कहा टीपर ट्रक सामने से आकर टकराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- तेलंगाना हादसा: 'संकरी सड़क और रुके चौड़ीकरण कार्य...', विधायक ने बस दुर्घटना के पीछे बताई यह वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री ने आगे बताया कि मैं बस की बाईं तरफ बैठा था। जब होश आया, तो मैं आधा बजरी के नीचे दबा हुआ था। कई लोग पूरी तरह दब गए थे। हम खिड़की तोड़कर बाहर निकले, लेकिन ड्राइवर साइड पर बैठे लोग बाहर नहीं आ सके। उनमें से कई की मौत हो गई। मैं कंडक्टर के पीछे तीसरी पंक्ति में बैठा था। 

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने खिड़की खोलकर खुद बाहर निकलने की कोशिश की और उनके साथ छह अन्य यात्री भी बचकर बाहर आए। इसके बाद एक और व्यक्ति ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की।


राहत कार्य के दौरान इंस्पेक्टर घायल
चेवेला थाने के इंस्पेक्टर श्रीधर राहत कार्य के दौरान घायल हो गए, जब एक खुदाई करने वाली मशीन उनके पैर पर चढ़ गई। हालांकि, उनकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें:- Telangana: रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 19 की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

विधायक ने बस दुर्घटना के पीछे बताई यह वजह
सड़क हादसे पर स्थानीय विधायक काले यादैया ने कहा है कि यह दुर्घटना सड़क की संकरी चौड़ाई और अधूरे चौड़ीकरण कार्य के कारण हुई। मीडिया से बातचीत में चेवेला के विधायक यादैया ने बताया कि सड़क बहुत संकरी है। इस मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। पांच साल पहले चौड़ीकरण की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन कुछ लोगों ने NGT में केस किया था। इस वजह से काम शुरू नहीं हो सका और इसी कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। विधायक ने आगे बताया कि अब NGT में केस वापस ले लिया गया है और सड़क कार्य दो दिन पहले ही फिर से शुरू हुआ है।

Hindi:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed