{"_id":"667934374b0dff8abc0f1136","slug":"telangana-brs-mlas-continue-to-join-congress-angry-ktr-said-we-have-seen-such-defection-before-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: बीआरएस विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना जारी; नाराज केटीआर बोले- पहले भी देख चुके हैं ऐसा दलबदल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: बीआरएस विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना जारी; नाराज केटीआर बोले- पहले भी देख चुके हैं ऐसा दलबदल
Mon, 24 Jun 2024 02:24 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:24 PM IST
सार
तेलंगाना में बीआरएस के विधायकों और मेयर का पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाना जारी है। रविवार को एक अन्य सांसद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद केटी रामा राव ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले भी हो चुका है।
विज्ञापन
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में बीरआरएस नेता केटी रामा राव ने सत्तारूढ़ कांग्रेस में बीआरएस विधायकों के शामिल होने पर सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले भी इसी तरह का दलबदल देखा है। जब कांग्रेस के हाथ सत्ता थी और पुरानी पार्टी को झुकना पड़ गया था।
तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस में बीआरएस विधायकों के शामिल होने पर विरोध जताया गया है। के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को रविवार को एक और झटका लगा, जब कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए। पेशे से डॉक्टर कुमार दूसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। सोमवार को बीआरएस नेता केटी रामा राव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, साथ ही पार्टी के कांग्रेस में शामिल होने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में होने पर उनकी पार्टी को झुकना पड़ता है। एक बार पहले भी ये सब हो चुका है।
वहीं जगतियाल से बीआरएस विधायक संजय कुमार के रविवार को कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी। उनकी प्रतिक्रिया पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष राव ने कहा कि लोगों की ताकत हमेशा सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा मजबूत होती है।
विज्ञापन
केटी रामा राव ने एक्स पर कहा, "हमने 2004-06 में कई विधायकों के दलबदल का सामना किया है, जब कांग्रेस सरकार में थी। तेलंगाना ने लोगों के आंदोलन को आगे बढ़ाकर इसका कड़ा जवाब दिया और आखिरकार कांग्रेस को अपना सिर झुकाना पड़ा। इतिहास खुद को दोहराएगा।" पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुमार का मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस में स्वागत किया। वह कांग्रेस में शामिल होने वाले पांचवें बीआरएस विधायक हैं।
डॉक्टर कुमार से पहले ये नेता भी कांग्रेस में हो चुके शामिल
डॉक्टर कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से ठीक पहले वरिष्ठ बीआरएस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी 21 जून को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले, बीआरएस विधायक कादियम श्रीहरि, दानम नागेंद्र और तेलम वेंकट राव सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए थे। इन विधायकों के अलावा हैदराबाद की मेयर विजया लक्ष्मी आर गडवाल समेत कई अन्य बीआरएस नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले दिनों में और भी बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे।
कांग्रेस ने जीती थी 65 सीटें
पिछले साल हुए चुनावों में बीआरएस ने कुल 119 विधानसभा सीटों में से 39 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस 64 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से बीआरएस विधायक जी लास्या नंदिता की इस साल की शुरुआत में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में सिकंदराबाद कैंटोनमेंट सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इससे उसके विधायकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई।