फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP will review its performance in elections politics News update

Telangana: चुनावों में प्रदर्शन की समीक्षा करेगी भाजपा, किशन रेड्डी बोले- उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले परिणाम

Tue, 05 Dec 2023 12:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 12:19 AM IST
सार

तेलंगाना भाजपा प्रदेश प्रमुख जी किशन रेड्डी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा ने 119 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार हमने आठ सीटें जीती हैं। प्रदेश में हमारे वोट शेयर में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Telangana BJP will review its performance in elections politics News update
G Kishan Reddy - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। भाजपा का प्रदर्शन भी पहले के मुताबित बेहतरीन रहा लेकिन भाजपा के प्रदेश प्रमुख का कहना है कि वे अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे, जिससे लोकसभा चुनावों में अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकें। बता दें, विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आठ सीटें जीती हैं। पिछली बार यह आंकड़ा सिर्फ एक था। 
विज्ञापन


हमने आठ सीटें जीती हैं
तेलंगाना भाजपा प्रदेश प्रमुख जी किशन रेड्डी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा ने 119 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार हमने आठ सीटें जीती हैं। प्रदेश में हमारे वोट शेयर में भी इजाफा हुआ है। हमें प्रदेश में 14 प्रतिशत वोट मिला है। रेड्डी ने कहा कि हमने पिछले पांच वर्षों में बीआरएस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए लेकिन बावजूद इसके हमें उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले।
विज्ञापन


युद्ध स्तर पर प्रयास 
रेड्डी ने आगे बताया कि प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं के साथ चर्चाएं की जाएंगी। समीक्षा के आधार पर हम लोकसभा चुनावों के परिणामों को हासिल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करेंगे। रेड्डी का कहना है कि भाजपा ने राज्य में इतिहास रचा है। कामारेड्डी सीट से भाजपा उम्मीदवार वेंकट रमण रेड्डी ने सिटिंग सीएम केसीआर और कांग्रेस राज्य प्रमुख ए रेवंत रेड्डी को हरा दिया है, जो अब संभवत प्रदेश के सीएम बन सकते हैं। पिछले 75 वर्षों में ऐसी जीत नहीं देखी गई, जिसमें सिटिंग सीएम और भावी सीएम दोनों साथ में हार गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed