फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP chief served notice for 'derogatory' skit on CM

Telangana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने किया तलब, सीएम राव को बदनाम करने का लगा आरोप 

Tue, 14 Jun 2022 09:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Amit Mandal Updated Tue, 14 Jun 2022 09:55 PM IST
सार

2 जून को भाजपा तेलंगाना इकाई ने अपने अध्यक्ष बंडी संजय के नेतृत्व में तेलंगाना स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था और एक नाटक का मंचन किया था।

विज्ञापन
Telangana BJP chief served notice for 'derogatory' skit on CM
Telangana BJP chief Bandi Sanjay Kumar - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले की जांच के तहत पुलिस ने भाजपा के तेलंगाना अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को उनके सामने पेश होने का नोटिस दिया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि मुख्य आरोपी बंडी संजय को 41- (ए) (1) सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


2 जून को किया था कार्यक्रम 
2 जून को भाजपा तेलंगाना इकाई ने अपने अध्यक्ष बंडी संजय के नेतृत्व में तेलंगाना स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था और एक नाटक का मंचन किया था। स्किट देखने के बाद टीआरएस सोशल मीडिया संयोजक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि भाजपा की राज्य इकाई ने लोगों को गुमराह करने के इरादे से मुख्यमंत्री और सरकार पर आरोप लगाकर टीआरएस सरकार की योजनाओं को बदनाम करने के लिए मंच का दुरुपयोग किया और नफरत व अशांति फैलाई।
विज्ञापन


इसके बाद बंडी संजय और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पहले वीडियो की जांच करने पर कहा था कि यह स्पष्ट है कि आयोजकों ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि को खराब करने के लिए अपमानजनक टिप्पणी की और व्यक्तिगत हमले करने के लिए मंच और कार्यक्रम का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुपूर शर्मा के समर्थन में भाजपा की रैली 
वहीं एक अन्य मामले में हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नुपूर शर्मा के समर्थन में निकाली गई रैली को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। इसे लेकर पुलिस ने सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी बेगमपेट, नरेश रेड्डी ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे करीब 20 भाजपा कार्यकर्ताओं ने नूपुर शर्मा के समर्थन में एकजुटता रैली निकाली। रैली अवैध थी। एक और समूह इकट्ठा हुआ और इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। पुलिस पहुंची और उन्हें तितर-बितर किया। भाजपा के 7 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed