फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana assembly results 2018: KCR taking oath as chief minister

तेलंगाना: प्रचंड बहुमत के बाद केसीआर ने ली सीएम पद की शपथ

Thu, 13 Dec 2018 01:33 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Telangana assembly results 2018: KCR taking oath as chief minister
तेलंगाना में के सी राव ने ली सीएम पद की शपथ
तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में समयपूर्व, सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में राव की पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव को राजभवन परिसर में आयोजित सादे समारोह में राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


राव के साथ पार्टी एमएलसी मोहम्मद महमूद अली ने भी बतौर मंत्री पद की शपथ ली। अली पूर्ववर्ती टीआरएस सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को सर्वसम्मति से राव को विधायक दल का नेता चुना।
विज्ञापन


राज्य में 119 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को हुए चुनाव में टीआरएस को 88 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस की अगुवाई में बना ‘प्रजा कुटमी’ गठबंधन केवल 21 सीटें ही जीत पाया। राज्य में भाजपा को केवल एक ही सीट मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस बार टीआरएस ने राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ कांग्रेस-टीडीपी-वामदलों का मजबूत गठबंधन खड़ा था लेकिन केसीआर के तूफान में सभी उड़ गए। इसके अलावा टीआरएस समर्थक असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी हैदराबाद में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 

सीएम केसी राव ने समय से 9 महीने पहले ही  विधानसभा चुनाव कराने का दांव चला था जो पूरी तरह सफल रहा। पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बाकी दलों को हाशिए पर धकेल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed