{"_id":"62661868f277c72d12369d66","slug":"telangana-assembly-elections-bjp-leader-bandi-sanjay-accuses-kcr-of-distributing-money-said-take-money-and-vote-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता ने केसीआर पर लगाया पैसा बांटने का आरोप, जनता से कहा- पैसा ले लो और वोट हमें देना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता ने केसीआर पर लगाया पैसा बांटने का आरोप, जनता से कहा- पैसा ले लो और वोट हमें देना
Mon, 25 Apr 2022 09:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महबूबनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महबूबनगर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:11 AM IST
सार
भाजपा नेता की ओर से महबूबनगर जिले के पाथेरचेड गांव में प्रजा संग्राम यात्रा निकाली गई। इस दौरान संजय ने कहा, केसीआर मानते हैं कि अगर वह गरीबों को पैसे देंगे तो वे उन्हें ही वोट करेंगे।
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय ने रविवार को सीएम के चंद्रशेखर राव पर हमला बोला। उन्होंने कथित रूप से केसीआर पर चुनाव में पैसे बांटने का आरोप लगाया। बंदी संजय ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, आप पैसा केसीआर से ले लो, लेकिन वोट भाजपा को देना।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा नेता की ओर से महबूबनगर जिले के पाथेरचेड गांव में प्रजा संग्राम यात्रा निकाली गई। इस दौरान संजय ने कहा, केसीआर मानते हैं कि अगर वह गरीबों को पैसे देंगे तो वे उन्हें ही वोट करेंगे। मैं कहता हूं, उनसे पैसे ले लो। अगर वह पांच से दस हजार रुपये देते हैं, तो उनसे ले लो।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का पैसा बांट रहे केसीआर
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, केसीआर जो पैसा चुनाव के लिए बांट रहे हैं, वह विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का पैसा है। जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया आपका पैसा है। केसीआर इस पैसे को अपने चुनाव में लगा रहे हैं। बंदी संजय ने कहा, गरीब लोग अपना वोट कभी नहीं बेचेंगे। गरीब ईमानदार और जुबान देने वाला होता है।
विज्ञापन
उपचुनाव में टीआरएस ने बांटा था पैसा
संजय ने उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि टीआरएस ने चुनाव से पहले पैसे बांटे थे, लेकिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया। टीआरएस ने वोटों के लिए 5,000 रुपये से 10,000 रुपये बांटे थे। उन्होंने कहा, उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।