फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana assembly Elections 2018: election scene in musheerabad assembly constituency

तेलंगाना चुनाव 2018: मुशीराबाद क्षेत्र में दिलचस्प चुनावी मुकाबला

Wed, 05 Dec 2018 01:36 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 05 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Telangana assembly Elections 2018: election scene in musheerabad assembly constituency
BJP, Congress, TRS
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 में एक ओर जहां भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस और कांग्रेस का विकल्प बन कर सामने आने की जी तोड़ कोशिश में लगी है वहीं मुशीराबाद क्षेत्र में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण फिर से निर्वाचित होने की जुगत में हैं।
विज्ञापन


के लक्ष्मण पहली बार 1994 में मुशीराबाद क्षेत्र से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह 1999 में चुनाव जीते लेकिन 2004 और 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


भाजपा ने 2014 के चुनाव में एन चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली तेदेपा से गठबंधन किया और लक्ष्मण टीआरएस के प्रतिद्वंद्वी एम गोपाल से 27,386 मतों के अंतर से जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिसंबर को राज्य में होने जा रहा चुनाव भाजपा अकेले अपने दम पर लड़ रही है और लक्ष्मण को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली टीआरएस ने इस विधानसभा सीट से फिर से गोपाल को वहीं कांग्रेस ने एम अनिल कुमार यादव को उतारा है। इस क्षेत्र में करीब 2.7 लाख मतदाता हैं।

लक्ष्मण गरीबों के लिए मकानों का निर्माण, प्रशिक्षण तथा कौशल विकास केंद्रों की स्थापना और शिक्षण संस्थानों को मजबूत बनने जैसे कामों को अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं।

उन्होंने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘इसके अलाव मैंने एनटीआर स्टेडियम (शहर का एक प्रमुख स्टेडियम) को उस वक्त संरक्षित किया जब हमारे मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) स्टेडियम को सांस्कृतिक सभागार में तब्दील करना चाहते थे और इंदिरा पार्क को तालाब बनाना चाहते थे।’’ 

तेलंगाना कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और पदयात्राओं के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

यादव कहते हैं, ‘‘मुशीराबाद के इलाकों में काफी समस्याएं हैं और लोग हमें उनके बारे में बता रहे हैं। वे मेरे जैसे युवा उम्मीदवार का स्वागत कर रहे हैं।’’ 

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू तथा तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इस सप्ताह यादव के समर्थन में मुशीराबाद में प्रचार भी किया था। यादव सिकंदराबाद से कांग्रेस के पूर्व सांसद एम अंजन कुमार यादव के बेटे हैं।


मुशीराबाद सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। वहीं टीआरएस उम्मीदवार गोपाल को जीत के लिए टीआरएस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा है। (इनपुट:भाषा) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed