फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana assembly election dynasty politics on peak congress brs

Telangana: तेलंगाना की राजनीति में परिवारवाद हावी,कांग्रेस पर लगे उदयपुर घोषणापत्र उल्लंघन के आरोप

Sun, 12 Nov 2023 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Nov 2023 10:32 AM IST
सार

हनुमंत राव पहले बीआरएस में थे और पार्टी ने उन्हें फिर से मयनपल्ली सीट से टिकट दिया था लेकिन हनुमंत राव ने बीआरएस छोड़ दी। अब कांग्रेस ने हनुमंत राव के साथ ही उनके बेटे को भी टिकट दिया है। 

विज्ञापन
telangana assembly election dynasty politics on peak congress brs
केसीआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीति में अक्सर परिवारवाद के आरोप लगते हैं लेकिन तेलंगाना की राजनीति में परिवारवाद चरम पर है। यहां एक ही परिवार के कई-कई सदस्य चुनाव मैदान में हैं। खास बात ये है कि तेलंगाना में हर पार्टी में परिवारवाद है लेकिन सत्ताधारी बीआरएस और कांग्रेस में यह कुछ ज्यादा है। सीएम केसीआर पर अक्सर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगते हैं। बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सीएम केसीआर खुद गजवेल और कामारेड्डी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव सिरसिला से चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


सीएम केसीआर के भतीजे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव सिद्दीपेट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। केटी रामाराव को राजनीति में परिवारवाद को गलत ही नहीं मानते और इसे स्वभावित बताते हैं। वहीं कांग्रेस ने पार्टी के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर सीट से और साथ ही उनकी पत्नी एन पद्मावती को कोडाड सीट से टिकट दिया है। मौजूदा विधायक हनुमंत राव हैदराबाद की मलकाजगिरी सीट से और उनके बेटे रोहित राव मेडक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि हनुमंत राव पहले बीआरएस में थे और पार्टी ने उन्हें फिर से मयनपल्ली सीट से टिकट दिया था लेकिन हनुमंत राव ने बीआरएस छोड़ दी। अब कांग्रेस ने हनुमंत राव के साथ ही उनके बेटे को भी टिकट दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के सांसद कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी के साथ ही उनके भाई राज गोपाल रेड्डी को भी टिकट दिया गया है। साथ ही जी विवेक को चेन्नूर से तो उनके भाई जी विनोद को बेल्लामपल्ले से टिकट दिया गया है। केटी रामाराव ने कांग्रेस पर अपने ही उदयपुर घोषणा पत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। रामा राव ने कहा कांग्रेस ने उदयपुर घोषणा पत्र में एलान किया था कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा लेकिन तेलंगाना में एक ही परिवार के कितने सदस्यों को टिकट दिया जा रहा है? रामाराव ने कहा कि घोषणा पत्र जारी करने का क्या मतलब है जब आप उन घोषणा पत्र की बातों को गंभीरता से लागू ही नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed