{"_id":"5c0777debdec221c8f68bce4","slug":"telangana-assembly-election-2018-asaduddin-owaisi-attacks-bjp-congress-before-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस दोनों लाला की दुकान चलाना बंद करें: ओवैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा और कांग्रेस दोनों लाला की दुकान चलाना बंद करें: ओवैसी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आज ताबड़तोड़ हमला बोला है। तेलंगाना में आज प्रचार का आखिरी दिन है। ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर कांग्रेस और भाजपा दोनों को आड़े हाथों लिया।
ओवैसी ने कहा,
विज्ञापन
ओवैसी ने एक सवाल के जवाब में राज ठाकरे के उस आरोप पर भी बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा, ओवैसी की मदद से दंगे कराने की योजना बना रही है।
ओवैसी ने कहा कि इन लोगों को लगता है कि ओवैसी कोई एक टैबलेट है जिसे लेने से इन्हें ताकत मिल जाती है। उनका ग्राफ गिर रहा है, इसलिए मेरा नाम ले रहे हैं। इन्हें छूट है। ये नाम लेने के लिए आजाद हैं।
ओवैसी ने भरोसा जताया कि मौजूदा मुख्यमंत्री केसीआर दोबारा सत्ता संभालेंगे। लेकिन उन्होंने साफ किया कि वो सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे। वैसे आपको बता देें कि तेलंगाना की 119 सीटों में से ओवैसी की पार्टी सिर्फ हैदराबाद की 8 सीटों पर लड़ रही है।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा,
एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी, राहुल के उस आरोप से खासे खफा नजर आए जिसमें उन्होंने टीएसआर को भाजपा की बी टीम और ओवैसी की पार्टी को भाजपा की सी टीम बताया था। इस पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा, "मोदी राष्ट्रवाद का तो राहुल सेक्यूलरिज्म का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। कांग्रेस का सेक्यूलरिज्म धोखा है। हम इन दोनों से कह रहे हैं, जो बरसों से आप लाला की दुकान चला रहे हैं, इसे बंद कर दीजिए। हमें आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।""राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस हार रही है। वो जनेऊधारी हिंदू हैं। राहुल कहते हैं- मेरा हाथ चूम लो, मेरे साथ आ जाओ। कांग्रेस से कोई मुस्लिम सांसद नहीं जीतता। राहुल बताएं कि ट्रिपल तलाक के मसले पर कांग्रेस ने भाजपा का समर्थन क्यों किया।"