फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Angered by life imprisonment convict throws slippers at judge

Telangana: हत्या के प्रयास के लिए सुनाई उम्रकैद की सजा, आक्रोशित दोषी ने जज पर फेंकी चप्पल

Thu, 13 Feb 2025 10:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Feb 2025 10:15 PM IST
सार

Telangana: तेलंगाना के हैदराबाद में उम्रकैद की सजा की सजा पाने वाले दोषी ने अदालत में कथित तौर पर एक महिला जज पर चप्पल फेंकी। हालांकि, चप्पल जज को नहीं लगी। घटना के बाद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Telangana: Angered by life imprisonment convict throws slippers at judge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में हत्या के प्रयास के एक मामले में उम्रकैद की सजा दिए जाने से आक्रोशित दोषी व्यक्ति ने गुरुवार को यहां अदालत कक्ष में एक महिला जज की तरफ कथित रूप से चप्पल फेंकी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब आरोपी को हत्या के एक अन्य मामले की सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस के मुताबिक, हालांकि चप्पल जज को नहीं लगी।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास के मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'अदालत ने 11 फरवरी को हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उसी व्यक्ति को आज हत्या के एक अन्य मामले में उसी अदालत में पेश किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में वकीलों ने की दोषी की पिटाई
रंगारेड्डी जिला न्यायालय बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वकीलों ने अदालत परिसर में दोषी को पकड़कर कथित तौर पर पीटा।

वकीलों ने की दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई कोंडल रेड्डी ने कहा कि उम्रकैद की सजा पाने वाला दोषी जज से नाराज था और उसने चप्पल फेंक दी। रेड्डी ने जज पर ‘हमला’ करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'जज पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमने शुक्रवार को अदालती कार्यवाही का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।' पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed