फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejashwi Yadav slams modi government for Cambridge Analytica facebook data leak

नीरव-माल्या पर ताकत दिखाए मोदी सरकार, जकरबर्ग को समन करने पर तेजस्वी का पलटवार

Thu, 22 Mar 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 22 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav slams modi government for Cambridge Analytica facebook data leak
tejashwi yadav - फोटो : PTI

कैंब्रिज एनालिटिका मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को समन करने की बात कर रही तो फिर नीरव मोदी और विजय माल्या को समन करने में उन्हें क्या तकलीफ है। अगर सरकार इतनी ही ताकतवर है तो नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया? पहले भगौडो को तो देश में बुला लो।

विज्ञापन


बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और शराब कारोबारी विजय माल्या बैंकों का हजारों करोड़ लेकर फरार हैं।

मामले में जेडीयू के जनरल सेक्रेटरी भी शामिल
तेजस्वी ने कहा कि 'इस मामले में जिस कंपनी का नाम लिया जा रहा है वह भाजपा से जुड़ी हुई थी और जिसका संचालन जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे कर रहे थे। इस मामले में जेडीयू के जनरल सेक्रेटरी भी शामिल हैं जबकि उनकी पार्टी का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते।'
विज्ञापन


बता दें कि केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी का नाम भी इस कंपनी से जोड़ा जा रहा है। लेकिन केसी त्यागी ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि 'जेडीयू और मेरे बेटे अमरीश का इस कंपनी के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। न ही हमारी पार्टी ने इस कंपनी से मदद ली है और ना ही मेरे बेटे ने। आईटी मंत्री इस मामले की जांच करवा सकते हैं, अगर कुछ गड़बड़ है तो आप मेरे बेटे को सजा दे सकते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि अमरीश कैंब्रिज एनालिटिका की भारतीय पैरेंट कंपनी स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशंस लेबारेटरीज के सीईओ हैं जो कि एक स्थानीय कंपनी ओवलेनो बिजनेस इंटेलीजेंस के साथ मिलकर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed