फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejasvi Surya became first MP to complete Ironman Triathlon Challenge PM Modi and other leaders congratulated

Tejasvi Surya: आयरनमैन चैलेंज पूरा कर पहले सांसद बने तेजस्वी सूर्या, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई

Sun, 27 Oct 2024 11:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गोवा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 11:54 PM IST
सार

बंगलूरू दक्षिण से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन चैलेंज पूरा कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि करीब साढ़े आठ घंटे में हासिल की है। सांसद सूर्या को इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Tejasvi Surya became first MP to complete Ironman Triathlon Challenge PM Modi and other leaders congratulated
आयरनमैन चैलेंज पूरा कर तिरंगा के साथ सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले पहले सांसद बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 8 घंटे, 27 मिनट और 32 सेकंड में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले, 2022 में सूर्या एक रिले टीम का हिस्सा रहते हुए 90 किमी साइकिलिंग सेगमेंट पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य नेताओं ने सूर्या को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'सराहनीय उपलब्धि! मुझे यकीन है कि यह कई युवाओं को फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रेरित करेगा।'
विज्ञापन


वहीं, सूर्या ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'पिछले 4 महीनों में, मैंने अपनी फिटनेस में सुधार करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग की है। परिणामस्वरूप, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने यह चुनौती पूरी कर ली है!'
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू दक्षिण से सांसद सूर्या ने चैलेंज पूरा करने के लिए प्रेरणा का श्रेय फिट इंडिया आंदोलन को दिया। उन्होंने कहा कि फिटनेस की दिशा में उनकी यात्रा अनुशासन और आत्मविश्वास लेकर आई है, उनका मानना है कि ये गुण देश के युवाओं के लिए आवश्यक है।
 

क्या है आयरनमैन चैलेंज?
आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन एक चुनौतीपूर्ण क्रम है, जिसमें 1.9 किमी की तैराकी, 90 किमी साइकिल चलाना और 21.1 किमी की दौड़ शामिल है, जिसकी कुल दूरी 113 किमी है।

बिश्वोरजीत सैखोम और यास्मीन ने जीता आयरनमैन 70.3 गोवा का चौथा संस्करण
आयरनमैन 70.3 गोवा के चौथे संस्करण को टेनिस के दिग्गज और रेस एंबेसडर लिएंडर पेस, सूर्या, योस्का के संस्थापक और सीईओ दीपक राज और हर्बालाइफ इंडिया के विपणन निदेशक गणेशन वीएस ने हरी झंडी दिखाई। गोवा के खूबसूरत मिरामार बीच पर यह आयोजन हुआ। इसमें लगभग 1200 से प्रतिभागियों ने भाग लिया। 


पुरुषों का खिताब पूर्व आयरनमैन चैंपियन और भारतीय सेना के बिश्वोरजीत सैखोम ने जीता। उन्होंने 4 घंटे, 32 मिनट और 4 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जीत हासिल की। महिला वर्ग में, मिस्र की यास्मीन हलावा ने 5 घंटे, 22 मिनट और 50 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed