फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejas train to run on Delhi Chandigarh route PM Modi can inaugurate

दिल्ली-चंडीगढ़ रुट पर चलेगी तेजस ट्रेन, 15 अगस्त को पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Wed, 18 Jul 2018 08:52 PM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Tejas train to run on Delhi Chandigarh route PM Modi can inaugurate

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले रेल यात्रियों को जल्दी ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस रुट पर पहली तेजस ट्रेन चलाई जा सकती है। स्वयं प्रधानमंत्री आगामी 15 अगस्त को इसका उद्घाटन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

तेजस ट्रेन चलने के बाद चंडीगढ़ तक की दूरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। अभी इस यात्रा में चार से पांच घंटे का समय लगता है। कालका शताब्दी एक्सप्रेस से भी यह दूरी लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरी होती है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन को पहली तेजस ट्रेन बुधवार को ही मिल चुकी है। रेल अधिकारियों ने इसका आवश्यक निरीक्षण भी कर लिया है। ट्रेन में 19 कोच लगाए जा सकते हैं जिनका निर्माण कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में किया गया है। पहले इस ट्रेन को इसी वर्ष में मार्च में चलाए जाने की योजना थी, लेकिन समय पर कोचों की आपूर्ति न हो पाने के कारण इस योजना को टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तेजस की खासियत

साल 2016 में पहली तेजस ट्रेन मुंबई से गोवा के बीच चलाई गई थी। तेजस को सेमी हाईस्पीड ट्रेन कहा जाता है, क्योंकि इसके चलने की औसत गति सीमा भी 130 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। हलांकि इसे कुछ जगहों पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमा तक भी चलाया जा सकता है। औसत भारतीय ट्रेनों की स्पीड 56 किलोमीटर प्रति घंटा है।


सुविधाएं होंगी खास

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे विभाग तेजस ट्रेनों में हवाई यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के जैसी सुविधाएं देने की योजना बना रहा है। 

यात्रियों को उनके मनपसंद भोजन देने के साथ यात्रा के दौरान मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी, पढ़ने के लिए विशेष लाइटें, पानी रखने और विशेष फोन चार्जिंग प्वाइंट दिए जाएंगे। बायो टॉयलेट और ट्रेन की विशेष साफ-सफाई यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed