फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teenage girl gang-raped in Palghar Maharashtra eight accused arrested

Maharashtra: किशोरी को सुनसान बंगले में ले गए, फिर आठ लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2022 10:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 18 Dec 2022 10:42 AM IST
सार

16 दिसंबर की रात आठ बजे आरोपी उसे माहिम गांव के एक सुनसान बंगले में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे उसे समुद्र के किनारे भी ले गए जहां झाड़ियों में फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Teenage girl gang-raped in Palghar Maharashtra eight accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में आठ लोगों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र करीब 16 साल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुई। आरोपी किशोरी को एक सुनसान बंगले में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे समुद्र तट पर ले गए, वहां भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सतपती थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने कहा है कि 16 दिसंबर की रात आठ बजे आरोपी उसे माहिम गांव के एक सुनसान बंगले में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे उसे समुद्र के किनारे भी ले गए जहां झाड़ियों में फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर रविवार तड़के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed