{"_id":"66a7d45292c7ed6767067345","slug":"teenage-boy-addicted-to-online-game-jumps-to-his-death-after-writing-log-out-in-notebook-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: ऑनलाइन गेम की लत में किशोर ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, नोटबुक में लिखा- लॉग आउट; मामले की जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: ऑनलाइन गेम की लत में किशोर ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, नोटबुक में लिखा- लॉग आउट; मामले की जांच जारी
Mon, 29 Jul 2024 11:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:11 PM IST
सार
पिंपरी छिंछवाड शहर में 16 वर्ष के एक किशोर ने आवासीय बिल्डिंग के 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि किशोर को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया गया है कि किशोर की डायरी में लॉग आउट (Log OUT) लिखा हुआ था।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुणे के पास पिंपरी छिंछवाड शहर में 16 वर्ष के एक किशोर ने कथित रूप से एक आवासीय बिल्डिंग के 14वें तल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि किशोर को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया गया है कि किशोर की डायरी में लॉग आउट (Log OUT) लिखा हुआ था।
विज्ञापन
किशोर को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी
इस मामले में पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे के अनुसार, किशोर के माता-पिता ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें एक कथित सुसाइड नोट मिला है , जिसमें ‘लॉग आउट’ लिखा हुआ है। किशोर ने नोट में XD (एक्सडी) भी लिखा हुआ है, जो कोई ऑनलाइन गेम हो सकता है, जिसे किशोर खेलता था। हम आत्महत्या के असर कारणों की तलाश कर रहे हैं।’
विज्ञापन
आधी रात को की खुदकुशी
बताया गया है कि किशोर के गुरुवार की मध्य रात्रि को अपनी जीवन लीला खत्म कर दी। किशोर एक स्थानीय स्कूल में दसवीं का छात्र था। उसके पिता नाइजीरिया में एक कंपनी में काम करते हैं और मां एक इंजीनियर होने के साथ साथ गृहणी भी हैं। पुलिस ने किशोर के लैपटॉप को जब्त कर दिया है और इसके पासवर्ड को हासिल करने के लिए साइबर विशेषज्ञों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
नोटबुक में मिली तीन आकृतियां
पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे का कहना है कि पुलिस को किशोर की नोटबुक में तीन आकृतियां मिली हैं। इनमें से एक आकृति यह दर्शाती है कि आत्महत्या को किस तरह से अंजाम दिया जाता है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इन आकृतियों को कब बनाया गया। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि क्या आत्महत्या वाले दिन ही ये आकृतियां तैयार कीं गईं। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।