फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TEDxDelhi: Discussion on the future of humanity will addressed by prominent personalities

TEDxDelhi में मानवता के भविष्य पर होगी चर्चा, 25 धुरंधरों को सुनने का शानदार मौका

Fri, 13 Apr 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
TEDxDelhi: Discussion on the future of humanity will addressed by prominent personalities
दुनियाभर में मशहूर TEDx व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन दिल्ली में भी होने जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डोगरा हॉल में होने वाले TEDxDelhi चैप्टर में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। TEDx के लोकप्रिय और बड़े चैप्टर्स में से एक है TEDxDelhi, जहां जाने-माने लीडर्स, लीक से हटकर सोच रखने वाले लोग और यूथ आइकंस साथ आते हैं। तर्क, सिद्धांत और विचारों में दक्ष ये लोग अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आइडिया शेयर करते हैं और मानवता के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं। 
विज्ञापन


इस इवेंट में भाग लेने वाले तमाम वक्ता रचनात्मक और प्रगतिशील सोच रखने वाले दर्शकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। नई सोच के इस सफर में कई उभरते कलाकारों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है। TEDxDelhi को amarujala.com वेबसाइट पर facebook.com/Amarujala/ पर सजीव (लाइव) देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन


TEDxDelhi की थीम हैः मानवता का भविष्य। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

व्याख्यान श्रृंखला के कुछ प्रमुख वक्ताः

डॉक्टर यास्मिन ए हक: भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि।
विषय: क्या ग्रामीण और शहरी भारत में लड़कियों के पास तकनीक की समान पहुंच है? इस विभाजन का मतलब क्या है और इसके बारे में हम क्या कर सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


मनन खुर्मा: क्यूमैथ के संस्थापक और सीईओ
विषय: कैसे ब्लैकबोर्ड आधारित शिक्षा प्रणाली की दरारें भरी जा सकती हैं।

निशा धवन: एम्पावर, इंडिया, वरिष्ठ प्रोग्राम अधिकारी
विषय: कैसे युवा लड़कियां अपने विकास के लिए प्राथमिकताएं तय कर रही हैं।

नयसारा राय: जेंडर कार्यकर्ता और ट्रांसजेंडर डॉट कॉम की संस्थापक
विषय: मर्द से औरत बनने की यात्रा, एक जेंडर कार्यकर्ता की कहानी जिसका चेहरा कभी नहीं दिखा।

मिस स्मिनू जिंदल: जिंदल सॉ लिमिटेड की एमडी और स्वयं फाउंडेशन की संस्थापक
विषय: किस तरह से पहुंच केवल समुदायों को ही नहीं बल्कि राष्ट्रों को भी बदलती है।

डॉक्टर अर्चना नायर: ऑटिज्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संस्थापक
विषय: ऑटिज्म, एक महामारी जिसके बारे में हम बहुत कम जानते हैं।

गणेश राज: सुपरहिट मलयालम फिल्म आनंदम के डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर
विषय: बड़े पर्दे की फिल्म बनाने का लोकतांत्रीकरण।

ध्रुपद कारवा: हायकूजाम के सीईओ
विषय: कैसे गलत सोशल मीडिया कोड लिखा गया और कैसे उसे दोबारा लिखा जा सकता है।

विलियम मेरा- ट्रैवलर, सह-संस्थापक अनप्लग आयरलैंड
विषय: एक मठ, एक युद्ध क्षेत्र, पाकिस्तान और किम जोंग उन में क्या समानताएं हैं?

चेरिल मुखर्जी: विजुअल और परफॉर्मिंग कलाकार
विषय: बोले गए शब्दों के जरिए मानवता के लिए भविष्य बनाना।

सुशांत कालरा: परवरिश इंस्टीट्यूट ऑफ पैरेंटिंग के सीईओ
विषय: हमारा परीक्षातंत्र कैसे सीखने की प्रक्रिया को असंभव बना देता है।

जिना अमारो: गूगल एक्स की कल्चरल अल्केमिस्ट
विषय: दुनिया को बदलने के लिए विविधता का एक्स फैक्टर जरूरी है।

समीर गुप्ता: सीईओ, पीस एक्टिविस्ट
विषय: कैसे शांति के हर प्रयास के केंद्र में जागरूकता होनी चाहिए।

दिव्या गोस्वामी दीक्षित: कथक प्रतिपादक
विषय: कथक का ढांचा

जॉर्डन जॉनसन: किवी-भारतीय कलाकार
विषय: क्रॉसओवर म्यूजिक- म्यूजिक प्रोजेक्ट

विनीत विंसेंट- रिकॉर्डधारी बीटबॉक्सर और सूत्रधार
विषय: होस्ट और एंटरटेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed