{"_id":"5ad0960e4f1c1b42638b4570","slug":"tedx-lecture-series-will-organise-this-week-in-iit-delhi-on-future-of-humanity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की मीडिया पार्टनरशिप में होगा TEDxDelhi चैप्टर का आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला की मीडिया पार्टनरशिप में होगा TEDxDelhi चैप्टर का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Apr 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में मशहूर TEDx व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन दिल्ली में भी होने जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डोगरा हॉल में होने वाले TEDxDelhi चैप्टर में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। TEDx के लोकप्रिय और बड़े चैप्टर्स में से एक है TEDxDelhi, जहां जाने-माने लीडर्स, लीक से हटकर सोच रखने वाले लोग और यूथ आइकंस साथ आते हैं। तर्क, सिद्धांत और विचारों में दक्ष ये लोग अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आइडिया शेयर करते हैं और मानवता के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं।
इस इवेंट में भाग लेने वाले तमाम वक्ता रचनात्मक और प्रगतिशील सोच रखने वाले दर्शकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। नई सोच के इस सफर में कई उभरते कलाकारों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है।
TEDxDelhi में 'मानवता का भविष्य' विषय पर अलग-अलग क्षेत्र से आए 25 धुरंधरों द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे। ये सभी वक्ता सभागार में उपस्थित लगभग 1100 दर्शकों से मुखातिब होंगे और सजीव प्रसारण के जरिए लाखों दर्शकों के साथ अपने ऐसे अनुभव साझा करेंगे, जिन्होंने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है। TEDxDelhi को amarujala.com वेबसाइट पर facebook.com/Amarujala/ पर सजीव (लाइव) देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां:
तिथि और समय: 15 अप्रैल, 2018 - 1 बजे से (कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू होगा)
स्थान: डोगरा हॉल, मेन बिल्डिंग, आईआईटी दिल्ली, हौज खास, नई दिल्ली
TEDxDelhi में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और टिकट भी ऑनलाइन ही मिलेंगे।
इन वेब लिंक्स पर क्लिक करके आप बन सकते हैं इस आयोजन का हिस्साः
https://in.explara.com/e/ tedxdelhi2018
https://www.townscript.com/e/ tedxdelhi-2018-211240
https://insider.in/tedx-delhi- april15-2018/event
विज्ञापन
इस इवेंट में भाग लेने वाले तमाम वक्ता रचनात्मक और प्रगतिशील सोच रखने वाले दर्शकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। नई सोच के इस सफर में कई उभरते कलाकारों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है।
विज्ञापन
TEDxDelhi में 'मानवता का भविष्य' विषय पर अलग-अलग क्षेत्र से आए 25 धुरंधरों द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे। ये सभी वक्ता सभागार में उपस्थित लगभग 1100 दर्शकों से मुखातिब होंगे और सजीव प्रसारण के जरिए लाखों दर्शकों के साथ अपने ऐसे अनुभव साझा करेंगे, जिन्होंने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है। TEDxDelhi को amarujala.com वेबसाइट पर facebook.com/Amarujala/ पर सजीव (लाइव) देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां:
तिथि और समय: 15 अप्रैल, 2018 - 1 बजे से (कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू होगा)
स्थान: डोगरा हॉल, मेन बिल्डिंग, आईआईटी दिल्ली, हौज खास, नई दिल्ली
TEDxDelhi में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और टिकट भी ऑनलाइन ही मिलेंगे।
इन वेब लिंक्स पर क्लिक करके आप बन सकते हैं इस आयोजन का हिस्साः
https://in.explara.com/e/
https://www.townscript.com/e/
https://insider.in/tedx-delhi-