{"_id":"5f2e1d9346fb5c220e3d002b","slug":"technical-flaw-in-sri-lankan-air-force-aircraft-an-32-indian-navy-helps-in-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई वायुसेना के विमान An-32 में आई तकनीकी खामियां, भारतीय नौसेना ने की मरम्मत में मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीलंकाई वायुसेना के विमान An-32 में आई तकनीकी खामियां, भारतीय नौसेना ने की मरम्मत में मदद
Sat, 08 Aug 2020 09:14 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan airforce aircraft
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई वायुसेना के विमान An-32 में शुक्रवार को अचानक से तकनीकी खामियां आ जाने से आनन फानन में इसे भारतीय नौसेना के एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल गोवा में ईंधन भरने के लिए लैंड की गई इस विमान को यहां से यूक्रेन के लिए रवाना होना था लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और फिर इसे आईएनएस हंसा पर लैंड करवाई गई।
विज्ञापन
लैंड करने के बाद भारतीय नौसेना ने तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए श्रीलंकाई वायुसेना के कर्मचारियों की मदद की। भारतीय नौसेना के इंजीनियरों ने खामियों का जल्द ही पता लगा लिया और विमान को कुछ ही देर में रिपेयर कर दिया। अब विमान An-32 के आज उड़ान भरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन