फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   techie committed suicide because his app failed

इंटरनेट से सर्च किया बिना दर्द मौत का तरीका, फिर की आत्महत्या

Thu, 21 Apr 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 02:47 PM IST
techie committed suicide because his app failed
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या

हैदराबाद के एसआर नगर में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उसका बनाया हुआ सोशल नेटवर्किंग ऐप फेल हो जाने के कारण आत्महत्या कर ली है। 33 वर्षीय इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि ऐप के फेल हो जाने के कारण वह नाइट्रोजन गैस पीकर आत्महत्या कर रहा है। नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल इसलिए किया ताकि बिना दर्द की मौत हो।



मरने वाले शख्स का नाम लकी गुप्ता अग्रवाल था, जो हैदराबाद में एसआर नगर के स्वर्ण प्लाजा अपार्टमेंट में रहता था। बुधवार को अशिक कुमार अग्रवाल को लगा कि उनका बेटा सही समय से नहीं उठा है। पेशे से बिजनेस मैन अशिक कुमार को बेटे के सही समय पर न उठने पर संदेह हुआ।


जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी लकी ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता ने दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो लकी को मृत पाया। लकी अपनी नाक पर एक मास्क लगाकर लेटा हुआ था, जिसका पाइप एक नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


शाम करीब 3 बजे परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। लकी ने उस नोट में लिखा था कि वह बहुत ही सौभाग्यशाली है कि उसे बिना दर्द की मौत मिल रही है। सुसाइड नोट में ही लकी ने लिखा था कि उसने नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ एक आसान मौत पाने का तरीका था।

इंटरनेट पर सर्च किया था बिना दर्द मौत का तरीका

techie committed suicide because his app failed

पुलिस ने एक नकली मास्क के साथ लगा हुआ पाइप और उसमें जुड़ा करीब 3 फुट का नाइट्रोजन का सिलेंडर कब्जे में ले लिया है। लकी के घरवालों ने बताया कि वह पिछले करीब 3 महीनों से तनाव में था।

लकी ने एक सोशल नेटवर्किंग ऐप बनाया था, जो पॉपुलर नहीं हो सका, इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। लकी हमेशा अपने परिवारवालों से कहता रहता था कि जो ऐप उसने बनाया है वह वाट्सएप को भी पीछे छोड़ देगा और उससे भी अधिक लोकप्रिय हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके चलते लकी तनाव में आ गया।

आत्महत्या करने से कुछ हफ्ते पहले लकी ने इंटरनेट से सर्च भी किया था कि बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें। पुलिस को इस बात के सबूत भी मिले हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed