{"_id":"637e246ad84c6838205cf5f6","slug":"tech-companies-and-digital-news-media-relation-will-be-discussed-in-first-dnpa-dialogues-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"DNPA: टेक कंपनियों और डिजिटल न्यूज मीडिया के संबंधों पर होगी चर्चा, पहला डीएनपीए डायलॉग्स शुक्रवार को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DNPA: टेक कंपनियों और डिजिटल न्यूज मीडिया के संबंधों पर होगी चर्चा, पहला डीएनपीए डायलॉग्स शुक्रवार को
Wed, 23 Nov 2022 07:29 PM IST
रोहित राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:29 PM IST
सार
DNPA डिजिटल न्यूज मीडिया कंपनियों का संगठन है, जिसने सभी समाचार प्रकाशकों के हित में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत डीएनपीए डायलॉग्स का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएनपीए डायलॉग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस शुक्रवार यानी 25 नवंबर को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की मेजबानी में अपनी तरह का पहला सम्मेलन होने जा रहा है। 'डीएनपीए डायलॉग्स' के नाम से होने वाले इस सम्मेलन में देश के प्रमुख समाचार प्रकाशकों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल नियामक विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वेबिनार के रूप में होगा। यह सम्मेलन ऐसे वक्त हो रहा है, जब भारत के डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स गूगल और फेसबुक जैसी टेक कंपनियों से उचित तरीकों और ज्यादा समानता वाली भागीदारी चाहते हैं।
इन विषयों पर होगी चर्चा
वक्ताओं के बारे में जानिए
1. रॉड सिम्स
डीएनपीए डायलॉग्स में मुख्य वक्ता होंगे रॉड सिम्स। वे 2011 से 2022 के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग के प्रमुख रह चुके हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के न्यूज बारगेनिंग कोड को आकार देने में सिम्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस संहिता के जरिए ऑस्ट्रेलिया के न्यूज मीडिया के लिए गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के साथ अनुबंध करना आसान हो गया है। वे अभी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के क्रॉफोर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में प्रोफेसर हैं। साथ ही, लंदन स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च के कॉम्पीटिशन रिसर्च पॉलिसी नेटवर्क की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
2. एम्मा मैकडॉनल्ड
एम्मा मिंडेरू फाउंडेशन में वरिष्ठ नीति सलाहकार हैं। वे 2019 से 2021 के बीच ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्रालय में वरिष्ठ नीति सलाहकार रही हैं। मिंडेरू में रहते हुए उन्होंने 24 ऑस्ट्रेलियाई समाचार समूहों की तरफ गूगल के साथ समझौते की बातचीत की थी।
3. पीटर लुइस
लुइस द ऑस्ट्रेलिया इंस्टिट्यूट में निदेशक हैं। वे पाक्षिक पत्रिका 'एसेंशियल रिपोर्ट' निकालते हैं। साथ ही, गार्जियन ऑस्ट्रेलिया में नियमित स्तंभकार हैं।
4. जेम्स मीसे
मेलबर्न की आरएमआईटी यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ प्राध्यापक जेम्स मीसे भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे एक किताब लिख रहे हैं, जिसका शीर्षक है- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एंड द प्रेस: डिस्ट्रिब्यूशन, डील्स एंड डिपेंडेंसीज।
छात्रों, विशेषज्ञों को मिलेगा फायदा
डीएनपीए डायलॉग में भारत के डिजिटल मीडिया उद्योग और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों के बीच व्यापक स्तर पर चर्चा होगी। गूगल और फेसबुक जैसी टेक कंपनियों और देश के समाचार प्रकाशकों के बीच बेहतर, निष्पक्ष और सार्थक भागीदारी कैसे हो सकती है, इस विषय पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। इस चर्चा से विधिक समूह, कानून के छात्र, मीडिया से जुड़े लोगों और अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को फायदा मिलेगा।
क्या है डीएनपीए?
डीएनपीए दिल्ली स्थित संगठन है। देश के 17 अग्रणी समाचार प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयां इस संगठन का हिस्सा हैं। यह संगठन ऐसा निष्पक्ष निकाय है, जो डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है। अपनी तरह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन डीएनपीए के ही विचारों का परिणाम है। इसमें दो देशों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और मीडिया प्रकाशकों को अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए मंच मिलेगा। डीएनपीए डायलॉग्स का दूसरा चरण नौ दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इन विषयों पर होगी चर्चा
- सम्मेलन में बड़ी टेक कंपनियों और डिजिटल न्यूज मीडिया के आपसी रिश्तों, एकाधिकार विरोधी उपायों की महत्ता और डिजिटल न्यूज के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
- डीएनपीए डायलॉग्स भारतीय प्रकाशकों को यह समझने का मौका देगा कि आखिर दूसरे देशों में समाचार प्रकाशकों के अनुभव क्या हैं और कैसे सरकारों ने विधेयकों के जरिए मीडिया जगत का साथ देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्ताओं के बारे में जानिए
1. रॉड सिम्स
डीएनपीए डायलॉग्स में मुख्य वक्ता होंगे रॉड सिम्स। वे 2011 से 2022 के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग के प्रमुख रह चुके हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के न्यूज बारगेनिंग कोड को आकार देने में सिम्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस संहिता के जरिए ऑस्ट्रेलिया के न्यूज मीडिया के लिए गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के साथ अनुबंध करना आसान हो गया है। वे अभी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के क्रॉफोर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में प्रोफेसर हैं। साथ ही, लंदन स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च के कॉम्पीटिशन रिसर्च पॉलिसी नेटवर्क की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
2. एम्मा मैकडॉनल्ड
एम्मा मिंडेरू फाउंडेशन में वरिष्ठ नीति सलाहकार हैं। वे 2019 से 2021 के बीच ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्रालय में वरिष्ठ नीति सलाहकार रही हैं। मिंडेरू में रहते हुए उन्होंने 24 ऑस्ट्रेलियाई समाचार समूहों की तरफ गूगल के साथ समझौते की बातचीत की थी।
3. पीटर लुइस
लुइस द ऑस्ट्रेलिया इंस्टिट्यूट में निदेशक हैं। वे पाक्षिक पत्रिका 'एसेंशियल रिपोर्ट' निकालते हैं। साथ ही, गार्जियन ऑस्ट्रेलिया में नियमित स्तंभकार हैं।
4. जेम्स मीसे
मेलबर्न की आरएमआईटी यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ प्राध्यापक जेम्स मीसे भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे एक किताब लिख रहे हैं, जिसका शीर्षक है- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एंड द प्रेस: डिस्ट्रिब्यूशन, डील्स एंड डिपेंडेंसीज।
छात्रों, विशेषज्ञों को मिलेगा फायदा
डीएनपीए डायलॉग में भारत के डिजिटल मीडिया उद्योग और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों के बीच व्यापक स्तर पर चर्चा होगी। गूगल और फेसबुक जैसी टेक कंपनियों और देश के समाचार प्रकाशकों के बीच बेहतर, निष्पक्ष और सार्थक भागीदारी कैसे हो सकती है, इस विषय पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। इस चर्चा से विधिक समूह, कानून के छात्र, मीडिया से जुड़े लोगों और अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को फायदा मिलेगा।
Global Virtual Roundtable on ‘Decoding the Publisher-Platform Relationship’ being organized under the initiative of “DNPA DIALOGUES” , on November 25, 2022. #dnpadialouge #digitalpublisherassociation pic.twitter.com/bi5gy0t1l5
— Digital News Publishers Association (@publishers_news) November 22, 2022