{"_id":"5848724f4f1c1b732a447f31","slug":"team-naidu-to-give-suggestions-to-rbi-governor-on-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: उर्जित को राहत देने के सुझाव देगी नायडू टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: उर्जित को राहत देने के सुझाव देगी नायडू टीम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के वजह से आम जन को हो रही कठिनाइयों से निजात दिलाने के लिए सरकार कुछ पहल करने जा रही है। नोटबंदी पर बनी मुख्यमंत्रियों की समिति के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू बृहस्पतिवार को आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल से मुलाकात कर राहत भरे कदम के लिए कुछ अहम सुझाव सौंपेंगे।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्रियों की समिति की ओर से सरकार को कोई रिपोर्ट नहीं देनी है। वह केवल अपने सुझाव देगी और आरबीआई उन सुझावों पर अमल करेगी। बताया जा रहा है कि नोटबंदी पर आम जनता को हो रही कठिनाई के मामले में समिति आरबीआई से राहत की अपील करेगी।
विज्ञापन
आरबीआई ने बुधवार को बेशक रेपो दर को बरकरार रखा है। मगर मुख्यमंत्रियों की समिति की ओर से ब्याज दर घटाने की मांग होगी। बाजार में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने को लेकर भगवा परिवार पहले ही सरकार को अहम सुझाव दे चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियों की ओर से भी अब आरबीआई से नकदी का प्रवाह बढ़ाने के उपाय आजमाने पर दबाव होगा। कैशलेस अर्थव्यवस्था को भी लोकप्रिय बनाने के लिए आरबीआई से तत्काल कदम उठाने की मांग होगी। मुख्यमंत्रियों की इस समिति में नायडू के अलावा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, शिवराज सिंह चौहान, पवन चामलिंग, वी नारायणस्वामी, देवेंद्र फड़नवीस, नीति आयोग से अरविंद पनगढ़िया और अमिताभ कांत इस समिति में शामिल हैं।