{"_id":"625044a42e8a3854c53251a0","slug":"team-formed-to-investigate-the-compensation-received-for-the-corona-deaths-in-four-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों को मदद: चार राज्यों में कोरोना मृतकों को मिले मुआवजे की जांच के लिए टीम गठित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीड़ितों को मदद: चार राज्यों में कोरोना मृतकों को मिले मुआवजे की जांच के लिए टीम गठित
Fri, 08 Apr 2022 07:50 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 08 Apr 2022 07:50 PM IST
सार
तीन-तीन सदस्य वाली ये टीमें संबंधित राज्यों में जाकर सरकारी दस्तावेजों की जांच करेंगी और पीड़ित परिवारों से मिलेंगी। जांच दलों की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
covid 19 deaths
- फोटो : PTI
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार राज्यों में कोरोना मृतकों को जारी मुआवजे की जांच करने के लिए टीम गठित की है। शुक्रवार को मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना मृतकों को लेकर दर्ज दावों की जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) और मंत्रालय के अधिकारियों की चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। तीन-तीन सदस्य वाली ये टीमें संबंधित राज्यों में जाकर सरकारी दस्तावेजों की जांच करेंगी और पीड़ित परिवारों से मिलेंगी। जांच दलों की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत देशभर में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इन चारों राज्यों में इसी के तहत दर्ज कुल आवेदनों में से पांच फीसदी का चयन कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को पिछले सप्ताह संबंधित राज्यों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी पर पत्र लिखकर सख्त निगरानी बनाए रखने और जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन