{"_id":"5c267eb2bdec222c356261a9","slug":"teachers-made-students-naked-for-not-completing-homework-in-andhra-pradesh-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर बच्चों के उतरवाए कपड़े, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर बच्चों के उतरवाए कपड़े, वीडियो वायरल
Sat, 29 Dec 2018 01:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आंध्र प्रदेश स्थित पुंगनूर के एक निजी स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर सजा के तौर पर तीन छात्रों को नग्न अवस्था में कक्षा के बाहर खड़ा करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर तीसरी कक्षा के छात्र अपने हाथ ऊपर करके नग्न अवस्था में धूप में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस घटना की जांच के आदेश देते हुए चित्तूर जिले के कलेक्टर पीएस प्रद्युम्न ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक शिक्षिका ने अपना गृह कार्य नहीं करने के लिए बृहस्पतिवार को बच्चों को कथित रूप से यह सजा दी थी। उन्होंने कहा कि दोष साबित होने पर स्कूल को दी गई सरकारी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन