{"_id":"635ab4ad3863e4717315660e","slug":"teacher-scam-all-the-main-accused-under-one-roof-cctv-cameras-installed-for-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक घोटाला: एक ही जेल की छत के नीचे सभी मुख्य आरोपी, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षक घोटाला: एक ही जेल की छत के नीचे सभी मुख्य आरोपी, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Thu, 27 Oct 2022 11:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:02 PM IST
सार
जेल सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक सेल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान पार्थ चटर्जी की सुरक्षा पर दिया जा रहा है। जब भी पार्थ को बाहर निकाला जाता है उस समय बाकी कैदियों को उनके सेल में ही बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल करोड़ों रुपए के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले के गिरफ्तार पूर्व शिक्षमंत्री सहित अन्य सभी आरोपियों का इन दिनों ठिकाना एक है, वह है प्रेसिडेंसी जेल। यह शायद एक संयोग ही है, कि पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी पिछले तीन महीनों से इस जेल में बंद हैं और धीरे-धीरे बाकी सभी आरोपियों का ठिकाना भी यही जेल बनता गया।
पार्थ चटर्जी वीआईपी वार्ड के दो नंबर सेल में बंद हैं। इसी तरह से पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस विधायक मानिक भट्टाचार्य को गत मंगलवार को इसी जेल के वीआइपी वार्ड के दो नंबर सेल में रखा गया है। इसी घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य व एसएससी सलाहकार कमेटी के पूर्व सदस्य शांति प्रसाद सिन्हा व अशोक साहा भी इसी जेल में बंद हैं।