फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teach Marathi in UP schools for better job prospects of students in Maharashtra: BJP's Kripashankar Singh writes to Yogi

Marathi in UP Schools: कृपाशंकर ने लिखा सीएम योगी को पत्र, यूपी के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाने की अपील 

Wed, 08 Jun 2022 06:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 08 Jun 2022 06:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि अगर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मराठी को वैकल्पिक भाषा बना दिया जाता है तो इससे छात्रों को महाराष्ट्र में बेहतर रोजगार मिल सकता है।

विज्ञापन
Teach Marathi in UP schools for better job prospects of students in Maharashtra: BJP's Kripashankar Singh writes to Yogi
कृपाशंकर सिंह - फोटो : facebook.com/KripashankarSinghOfficial

विस्तार

मुंबई सहित निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य के स्कूलों में मराठी को वैकल्पिक भाषा के रूप में पेश करने की मांग की है। सिंह ने 4 जून को लिखे एक पत्र में कहा कि मराठी सीखने से राज्य सरकार सहित महाराष्ट्र में यूपी के छात्रों की नौकरी की संभावनाएं बेहतर होंगी। महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि अगर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मराठी को वैकल्पिक भाषा बना दिया जाता है तो इससे छात्रों को महाराष्ट्र में बेहतर रोजगार मिल सकता है। मैं आपसे उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मराठी को वैकल्पिक भाषा के रूप में शामिल करने का अनुरोध करता हूं। 

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया
कृपाशंकर सिंह ने 2004 में महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने कहा, मैं पिछले 50 वर्षों से महाराष्ट्र में रह रहा हूं। अपने कार्यकाल के दौरान मैंने देखा कि जब छात्र (यूपी से) महाराष्ट्र आते हैं, तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मराठी भाषा के ज्ञान की कमी के कारण समस्याएं होती हैं। साथ ही राज्य सरकार या निगमों में कई रिक्तियां हैं जिमें मराठी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक होता है। सिंह ने यह भी कहा कि वह उत्तर प्रदेश के साथ विशेष रूप से पूर्वांचल क्षेत्र के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कई छात्र अपनी उच्च माध्यमिक परीक्षा पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में महाराष्ट्र चले जाते हैं, इसलिए मैंने (मराठी पढ़ाने का) यूपी के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम और अन्य नगर निकायों के चुनाव अगले कुछ महीनों में होने हैं। मुंबई और महानगरीय क्षेत्र के अधिकांश मतदाताओं की जड़ें उत्तर प्रदेश और बिहार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed