{"_id":"5be9cb03bdec2269827d55c7","slug":"tea-plantation-staff-kidnap-by-militants-at-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश : उग्रवादियों ने किया चाय बागान कर्मचारी का अपहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश : उग्रवादियों ने किया चाय बागान कर्मचारी का अपहरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
उल्फा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने सती चाय बागान के एक कर्मचारी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यहां इसकी जानकारी दी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के तौर पर तीन करोड़ की रकम मांगी है। यह चाय बागान राज्य के पूर्व विधायक नांग सती मेन का है।
पुलिस ने बताया कि सुरवाइजर-सह-स्टोरकीपर के तौर पर काम करने वाले देबब्रत देब का अपहरण शनिवार शाम लगभग सवा सात बजे उनके अस्थायी आवास से किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपहरणकर्ताओं के पास अत्याधुनिक हथियार थे।
उन्होंने खुद को असम के उग्रवादी संगठन उल्फा के उदय असम गुट से संबंधित होने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि अपहृत कर्मचारी की रिहाई के लिए सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।