फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tea Board Tea Board proposes Rs 100 crore package for Darjeeling tea industry

दार्जिलिंग के चाय बागानों के लिए 100 करोड़ का पैकेज

Mon, 16 Oct 2017 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 16 Oct 2017 04:23 AM IST
विज्ञापन
Tea Board Tea Board proposes Rs 100 crore package for Darjeeling tea industry

 टी बोर्ड ने दार्जिलिंग के चाय उद्योग के लिए केंद्र को 100 करोड़ के पैकेज का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि उद्योग ने इससे बड़े पैकेज की मांग की थी। लगभग साढे़ तीन महीने तक बंद रहने के बाद इलाके के बागानों में अब दोबारा कामकाज शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


 दार्जिलिंग टी एसोसिएशन (डीटीए) ने उत्पादन में नुकसान की भरपाई और दोबारा उत्पादन शुरू होने तक मजदूरों के वेतन-भत्तों के भुगतान के लिए टी बोर्ड से विशेष पैकेज की मांग की थी। टी बोर्ड के अध्यक्ष पीके बेजबरुआ ने यहां पत्रकारों को बताया कि दार्जिलिंग के चाय उद्योग को संकट से उबारने के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय को सौ करोड़ के पैकेज का एक प्रस्ताव भेजा गया है। बेमियादी बंद के चलते उद्योग को उत्पादन के मोर्चे पर भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सरकार के लिए इलाके के 87 बागानों को हुए घाटे की भरपाई करना मुमकिन नहीं है। बेजबरुआ ने कहा कि राज्य के डुआर्स इलाके व दक्षिण भारत में लघु उत्पादकों को हरी पत्तियों की कीमतों में गिरावट की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ा है। लेकिन उनको महज हरी पत्तियों को फैक्टरी तक पहुंचाने के लिए डीजल की कीमतों का ही भुगतान किया जा रहा है। डीटीए सूत्रों ने बताया कि बंद खत्म होने के बावजूद अब तक 60 फीसदी मजदूर काम पर नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed