फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Steel West Bokaro Division onboards new batch transgender employees

आशा की किरण: टाटा स्टील में ट्रांसजेंडर कर्मियों का नया बैच, मिले चुनौतीपूर्ण दायित्व; 120 पहुंची कुल संख्या

Mon, 01 Apr 2024 02:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:00 AM IST
सार

टाटा स्टील लिंग पहचान, यौन रुझान या किसी अन्य कारक की परवाह किए बिना सभी कर्मचारियों के लिए एक सम्मानजनक और सहायक वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है।  

विज्ञापन
Tata Steel West Bokaro Division onboards new batch transgender employees
Tata Steel - फोटो : ANI (File)

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित एक समारोह के दौरान टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर प्रशिक्षुओं के रूप में 14 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के एक नए बैच को शामिल किया। 

विज्ञापन


कंपनी के बयान में कहा गया कि कंपनी की कुल ट्रांसजेंडर कार्यबल अब 120 है। टाटा स्टील लिंग पहचान, यौन रुझान या किसी अन्य कारक की परवाह किए बिना सभी कर्मचारियों के लिए एक सम्मानजनक और सहायक वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है।  
विज्ञापन


वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने कहा, 'हमें विश्वास है कि हमारे नए प्रशिक्षु हमारी टीम में बहुमूल्य योगदान देंगे और हम उन्हें सफल होने के लिए आवश्यक समर्थन और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले टाटा स्टील ने अलग-अलग लोकेशंस पर भर्तियों के लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए थे। टाटा स्टील प्रबंधन ने रूढ़ीवादी विचारों को पीछे छोड़ते हुए नियुक्ति के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने की शुरुआत की। टाटा स्टील का कहना है कि इससे समावेशी माहौल बनाने में मदद मिलेगी। प्रबंधन के मुताबिक टाटा स्टील अलग-अलग इकाइयों में कई पदों पर भर्ती के लिए लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे।


शैक्षणिक योग्यता के बारे में टाटा स्टील ने क्या बताया?
योग्यता के बारे में टाटा स्टील ने बताया, अंग्रेजी में मैट्रिकुलेशन या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से कोर्स करने वाले पात्र उम्मीदवार को योग्य बनाया गया था। इसके अलावा किसी भी विषय में स्नातक या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त संस्था में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी भी विषय में बीई/बीटेक में डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार भी टाटा स्टील में भर्ती के लिए योग्यता रखी गई थी। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed