फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Sons Chairman N Chandrasekaran says Agnipath great opportunity for youth

Agnipath: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने भी किया अग्निपथ योजना का समर्थन, बोले- युवाओं के लिए महान अवसर

Mon, 20 Jun 2022 09:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 09:15 PM IST
सार

चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, "अग्निपथ न केवल युवाओं के लिए देश के रक्षा बलों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है, बल्कि यह टाटा समूह समेत उद्योगों के लिए एक बहुत ही अनुशासित और प्रशिक्षित युवाओं को भी उपलब्ध कराएगा।"

विज्ञापन
Tata Sons Chairman N Chandrasekaran says Agnipath great opportunity for youth
टाटा संस के चेयरमैन ने भी किया अग्निपथ योजना का समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने भी सोमवार को केंद्र की 'अग्निपथ योजना' का समर्थन किया है। योजना का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को रक्षा बलों की सेवा करने के अवसर के अवसर के अलावा टाटा समूह  सहित उद्योगों के लिए एक बहुत ही अनुशासित और प्रशिक्षित कार्यक्रबल उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर का नाम अब उन उद्योगपतियों के साथ जुड़ गया है जिन्होंने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका, बायोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ और अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता रेड्डी जैसे उद्योग जगत की शख्सियतें इस योजना के समर्थन में आए हैं। 
विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, "अग्निपथ न केवल युवाओं के लिए देश के रक्षा बलों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है, बल्कि यह टाटा समूह समेत उद्योगों के लिए एक बहुत ही अनुशासित और प्रशिक्षित युवाओं को भी उपलब्ध कराएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, हम अग्निवीरों की क्षमताओं को पहचानते हैं। टाटा समूह में उस मौके का स्वागत करते हैं जो इनका प्रतिनिधित्व करता है। 

बता दें अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना समेत  कई राज्यों में उग्र विरोध प्रदर्शन हुए थे जबकि कई जगहों पर योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन हुए। भारतीय रेलवे को हिंसा का खामियाजा भुगतना पड़ा था। विरोध के चलते सोमवार को पांच सौ से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 

कई विपक्षी राजनीतिक दलों और बड़ी संख्या में सैन्य विशेषज्ञों ने भी इस अल्पकालिक भर्ती योजना की आलोचना की है और कहा है कि इससे सशस्त्र बलों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 


अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी। योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 की आयु के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती करने  का प्रावधान है। चार साल की सेवा के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को रिटायर्ड कर दिया जाएगा वहीं 25 प्रतिशत की चार साल की सेवा के बाद भी आगे बहाली जारी रहेगी। ये 75 प्रतिशत अग्निवीर बिना पेंशन लाभ के सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच अग्निवीर के लिए आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed