फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata group to construct new Parliament building central vista, wins contract for Rs 861.90 crore

टाटा ग्रुप करेगी संसद की नई इमारत का निर्माण, 861.90 करोड़ रुपये में हासिल किया ठेका

Wed, 16 Sep 2020 08:31 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Sep 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Tata group to construct new Parliament building central vista, wins contract for Rs 861.90 crore
नए संसद भवन का डिज़ाइन - फोटो : ..

भारतीय संसद की नई इमारत सेंट्रल विस्टा को बनाने के लिए टाटा ग्रुप को ठेका दिया गया है। संसद की इस नई इमारत के निर्माण के लिए टाटा की तरफ से 861.90 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। जबकि लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड की तरफ से इसके लिए 865 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआत में सात कंपनियों ने ठेके को हासिल करने के लिए बोली लगाई थी। हालांकि बाद में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की तरफ से तीन कंपनियों को आखिरी चरण के लिए चुना।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संसद की यह नई इमारत संसद भवन के प्लॉट संख्या 18 पर बनाई जाएगी। इस इमारत का निर्माण सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट परियोजना के तहत के तहत किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य अब टाटा ग्रुप की तरफ से किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे साल 2022 में भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने के मौके पर तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद भवन की नई इमारत के ऊपर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की संभावना है, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि निर्माण निविदा के लिए राज्य प्रतीक के साथ डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है। आर्किटेक्चर फर्म के एक प्रवक्ता ने कहा कि नया भवन त्रिकोणीय आकार की दो मंजिला इमारत हो सकती है। 


नया संसद 60 हजार मीटर स्क्वायर में बनेगा, जो प्लाट संख्या 118 पर बनाया जाएगा। इस त्रिकोणीय आकार के भवन में 120 दफ्तर होंगे, जिसमें सांसद, सदस्य, उप-राष्ट्रपति और स्पीकर समेत विशिष्ट अतिथियों के निकलने के लिए छह अलग-अलग दरवाजे होंगे। नए भवन में एक साथ 1350 सांसद बैठ सकेंगे। गैलरी में 336 से अधिक लोग बैठ पाएंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed