तारिक फतेह ने मोहम्मद अली जिन्ना पर किया विवादित ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर इस्लामिक विद्वान तारिक फतेह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार सुबह एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘जिन्ना तो मर गया, लेकिन औलाद छोड़ गया मुंबई में’। इस ट्वीट में वे एक महिला की उस टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसने उनसे यह सवाल कर दिया था कि नफरत भरी पोस्ट डालने के लिए उन्हें कितना पैसा दिया जाता है।
तारिक फतेह ने इस टिप्पणी का जवाब देते हुए महिला यूजर को ‘पाकिस्तानी आंटी’ शब्द से संबोधित किया है और कहा है कि बिलकुल, उन्हें पैसा मिलता है, लेकिन पाकिस्तानी रुपये के धराशायी होने के बीच क्या उसे इन रुपयों की जरूरत है।
Sure Pakistani aunty in Mumbai, why not? Do you need the amount in your crashing Pakistani Rupiah or its daddy, the Indian Rupee @ashee_kalim? Jinnah mar gaya; aulad chorh gaya Mumbai met. https://t.co/uGlTqmrH1X
विज्ञापन विज्ञापन— Tarek Fatah (@TarekFatah) June 25, 2019
कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल, इस ट्विटर जंग की शुरुआत तारेक फतेह के एक ट्वीट से हुई। उन्होंने यूट्यूब का एक लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि भारतीय ‘जिहादी गैंग’ बुर्का पहनी हुई एक औरत की पिटाई कर रहे हैं। उस औरत का अपराध केवल इतना है कि उसने अपने एक हिन्दू मित्र के साथ रहने का साहस किया है। उन्होंने कहा कि यह उसी गलत सोच का नतीजा है जिसमें कुछ लोग महिलाओं को अपनी संपत्ति समझ लेते हैं। यह ट्वीट करते हुए उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना की है।
उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा है कि इस तरह की नफरत और साजिश से भरी बातें लिखने के लिए उन्हें कितना धन दिया जाता है। इसी ट्वीट का जवाब देते हुए तारेक फतेह ने जिन्ना को इस विवाद में घसीट लिया और यूजर को कड़ा जवाब दे डाला।