फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamizhaga Vetri Kazhagam will protest against Parandoor Airport, party chief Dalpati Vijay will meet farmers

Tamil Nadu: परंदूर हवाई अड्डे के विरोध में किसानों के साथ TVK, दलपति विजय बोले- परियोजना को खेतों से दूर रखें

Mon, 20 Jan 2025 01:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Mon, 20 Jan 2025 01:27 PM IST
सार

तमिलनाडु के काचीपुरम में नए हवाई अड्डे के प्रस्ताव का भारी विरोध हो रहा है। हवाई अड्डे के खिलाफ 13 गांवों के लोग हैं। दो अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की घोषणा की थी। अब परियोजना का विरोध करते हुए तमिलगा वेत्री कषगम पार्टी के प्रमुख विजय ने किसानों के समर्थन का एलान किया है। 

विज्ञापन
Tamizhaga Vetri Kazhagam will protest against Parandoor Airport, party chief Dalpati Vijay will meet farmers
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

विस्तार

फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम पार्टी के प्रमुख विजय प्रस्तावित परंदूर हवाई अड्डा परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों और अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परियोजना का विरोध करते हुए किसानों के समर्थन का एलान किया। किसानों को संबोधित करते हुए अभिनेता राजनेता दलपति विजय ने कहा कि हमारा विरोध विकास या हवाई अड्डे के खिलाफ नहीं है। लेकिन इसे उपजाऊ खेतों से दूर रखा जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के लिए किसान सबसे महत्वपूर्ण हैं और हम उनके आशीर्वाद से अपनी क्षेत्रीय राजनीति की शुरुआत की घोषणा करते हैं। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण पार्टी का सिद्धांत है। हमारी पार्टी परंदूर हवाईअड्डा परियोजना के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने में संकोच नहीं करेगी। विजय ने कहा कि जलस्रोतों के नष्ट होने से बाढ़ के कारण परंदूर हवाईअड्डा परियोजना का विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन


टीवीके प्रमुख विजय ने कहा कि 90 प्रतिशत कृषि भूमि, जलाशयों को नष्ट करके हवाई अड्डा लाने की कोशिश की जा रही है। डीएमके शासन जनविरोधी है। डीएमके सरकार ने टंगस्टन खनन का विरोध किया। उन्होंने परंदूर हवाईअड्डे पर भी ऐसा ही रुख क्यों नहीं अपनाया?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परंदूर हवाईअड्डा परियोजना में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को कुछ लाभ मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोग इसे समझते हैं। डीएमके ने विपक्ष में रहते हुए एक्सप्रेसवे परियोजना का विरोध किया था, लेकिन अब वह हवाईअड्डा परियोजना के पक्ष में हैं।  जब विपक्ष में रहते हुए डीएमके किसानों का समर्थन करती है, तो सत्ता में आने पर वह उनका विरोध क्यों कर रही है?

तमिलनाडु के काचीपुरम में नए हवाई अड्डे के प्रस्ताव का भारी विरोध हो रहा है। हवाई अड्डे के खिलाफ 13 गांवों के लोग हैं। दो अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 20,000 करोड़ रुपये की लागत से परंदूर में इसका निर्माण होगा, जिससे एक साल में 10 करोड़ लोग यात्रा कर सकेंगे।

इसका प्रस्ताव का घोषणा के बाद से विरोध होने लगा। इसके विरोध में परंदूर संघर्ष समिति (परंदू पसुमई विमान निलय थिट्टा इथिरप्पु पोराट्टा कुझु) के बैनर तले किसान 910 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इन किसानों को अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके का भी समर्थन मिलेगा। पार्टी के गठन के बाद विजय का यह पहला प्रयास है। 

हवाई अड्डे का विरोध कर रही समिति ने एकनापुरम गांव में मंदिर की दीवार पर लगे ब्लैक बोर्ड पर लिखा है कि वेंदम विमान निलयम, वेंदम विवसायम (हवाई अड्डे की नहीं, कृषि की जरूरत है)।

समिति के मुताबिक टीवीके के प्रमुख विजय एक विवाह भवन में 13 गांवों के किसानों और लोगों से मिले। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एकनापुरम डॉ. आंबेडकर मैदान में बातचीत करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। टीवीके महासचिव एन आनंद और पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित बैठक स्थल का निरीक्षण किया। समिति ने कहा कि 13 गांवों के लोगों को टीवीके प्रमुख से मिलने के लिए निर्धारित स्थल पर वाहन की व्यवस्था की गई। 


टीवीके ने पहले सम्मेलन में जुटाई थी भारी भीड़
गौरतलब है कि विजय दलपति ने बीते दिनों ही नई पार्टी टीवीके का गठन किया है। टीवीके का पहला सम्मेलन बीते रविवार को आयोजित किया गया। पहले सम्मेलन में भारी भीड़ जुटाकर विजय दलपति ने राजनीतिक पार्टियों के माथे पर पसीना ला दिया है। पार्टी के पहले सम्मेलन में भी विजय ने सत्ताधारी डीएमके पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बदलाव की जरूरत है। विजय ने कहा कि भाजपा टीवीके की वैचारिक प्रतिद्वंदी है, जबकि डीएमके राजनीतिक विरोधी पार्टी है। पार्टी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका लक्ष्य 2026 का विधानसभा चुनाव जीतना और सरकार बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed